राखी सावंत को मीडिया फ्रेंडली माना जाता है। वे अक्सर कोई न कोई मसाला देती रहती हैं, जो सुर्खियां बटोरने में सफल रहता है। ड्रामा क्वीन राखी ने एक बार कुछ ऐसा ही किया जो सोशल मीडिया पर टॉकिंग पॉइंट बन गया है। राखी के चर्चाओं में आने का कारण है उनका एक वीडियो। इसमें राखी टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा की कॉपी करती नजर आ रही है। राखी ने पिंक टॉप, डार्क ग्रीन जैगिंग और शूज पहने हैं। लाइट मेकअप और हाई बन से राखी ने लुक को कंप्लीट किया हुआ है। राखी ने सड़क पर भीड़ के बीच हाथ में डंडा लेकर जैवलिन थ्रो के अंदाज में फेंका।














