Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

War 2 से पंगा नहीं लेना चाहते रजनीकांत, कुली की प्रदर्शन तिथि में होगा बदलाव, YRF कर सकता है डिस्ट्रीब्यूशन

ऋतिक रोशन और जूनियर NTR की अपकमिंग फिल्म वॉर 2 का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी, क्योंकि ऋतिक इंजर्ड हो गए थे। वहीं बीते दिनों खबर आई थी कि वॉर 2 के साथ रजनीकांत की फिल्म कुली की भिड़ंत हो सकती है। लेकिन अब मेकर्स ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 16 Mar 2025 3:23:16

War 2 से पंगा नहीं लेना चाहते रजनीकांत, कुली की प्रदर्शन तिथि में होगा बदलाव, YRF कर सकता है डिस्ट्रीब्यूशन

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म वॉर 2 वर्ष 2025 की सर्वाधिक बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस बहुत ज्यादा आशान्वित है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की अब तक सबसे बड़ी सफलतम फिल्म होगी। यह पठान के कारोबार को पीछे छोड़ने में सफल होगी। 15 अगस्त के मौके पर वॉर 2 को रिलीज किया जाएगा मेकर्स और फिल्म की टीम इस पर लगातार काम कर रही है।

पिछले दिनों समाचार प्राप्त हुए थे कि वॉर 2 का क्लेश रजनीकांत अभिनीत कुली से होने जा रहा है। लोकेश कनकराज के निर्देशन में बनी रही कुली भी 15 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। कुली को पैन इंडिया के तौर पर प्रदर्शित किया जा रहा है। लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि कुली के निर्माता वॉर 2 से बॉक्स ऑफिस पर किसी भी प्रकार का टकराव नहीं चाहते हैं। दोनों ही फिल्में अपने बजट, स्टार कास्ट, प्रोडक्शन हाउस और निर्देशकों के चलते चर्चाओं में हैं। एक साथ एक ही दिन प्रदर्शित होने के चलते दोनों को इसका खामियाजा झेलना पड़ेगा। इस नुकसान को देखते हुए कुली के निर्माताओं ने फैसला किया है कि वे अपनी फिल्म की प्रदर्शन तिथि में बदलाव करेंगे।

ताजा रिपोर्ट की मानें तो लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी रही फिल्म के मेकर्स वॉर 2 से टकराव से बचने के लिए कुली की रिलीज़ डेट आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं। एक तरफ अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी रही वॉर 2, आदित्य चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इस फ्रैंचाइज़ में पहले से ही वॉर, टाइगर ट्रायोलॉजी, पठान और आने वाली फ़िल्में जैसे वॉर 2, पठान 2, पठान बनाम टाइगर और अल्फा शामिल हैं।

200 करोड़ के बजट में बन रही वॉर 2 में दमदार एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म की हर छोटी-बड़ी चीज पर खास ध्यान दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर फिल्म कुली में रजनीकांत लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को पैन-इंडिया रिलीज किया जाएगा। आंध्रबॉक्सऑफिस डॉट कॉम के अनुसार, वॉर 2 और कुली के बीच का क्लेश टालने की कोशिश की जा रही है। रिपोर्ट की मानें तो दोनों प्रोडक्शन टीमें अपनी फिल्मों को अलग-अलग वीकेंड पर रिलीज़ करने के लिए सहमत हो गई हैं।

कुली का डिस्ट्रीब्यूटर बन सकता है YRF


अगर वॉर 2 के मेकर्स अगस्त 2025 में स्वतंत्रता दिवस के हफ्ते को सुरक्षित करने में कामयाब हो जाते हैं, तो कुली अपनी रिलीज़ को आगे बढ़ा देगी। बातचीत अभी भी जारी है और रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कुली के मेकर्स लगातार डिस्ट्रीब्यूटर्स की तलाश कर रहे हैं, ताकि कुली को शानदार तरीके से पैन इंडिया रिलीज किया जा सके।

सिने गलियारों में बहती हवाओं ने संकेत दिया है कि यदि कुली के निर्माता वॉर 2 से क्लेश नहीं करते हैं तो उत्तर भारत में उनकी फिल्म के वितरण का काम यशराज स्टूडियो अपने हाथों में लेकर कुली को उत्तर भारत में भव्य तरीके से प्रदर्शित कर सकता है। हालांकि अभी तक इस बारे में दोनों प्रोडक्शन हाउस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
कुछ महीने पहले, ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वॉर 2 में एक हाई-एनर्जी डांस नंबर होगा, जिसमें जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन आमने-सामने होंगे। वहीं पता चला है कि डांस की रिहर्सल के दौरान ऋतिक के पैर में चोट लग गई, जिसकी वजह से इसकी शूटिंग रोक दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका