न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रवीना की एक्स भाभी राखी ने बताई तलाक की वजह, माधुरी के साथ फिल्म करने को बेकरार है यह एक्टर

एक्ट्रेस राखी विजान (47) साल 1995 में जीटीवी के कॉमेडी शो ‘हम पांच’ में ‘स्वीटी’ का रोल कर छा गई थीं। बाद में वह कई और सीरियल्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Apr 2025 1:59:53

2 News : रवीना की एक्स भाभी राखी ने बताई तलाक की वजह, माधुरी के साथ फिल्म करने को बेकरार है यह एक्टर

एक्ट्रेस राखी विजान (47) साल 1995 में जीटीवी के कॉमेडी शो ‘हम पांच’ में ‘स्वीटी’ का रोल कर छा गई थीं। बाद में वह कई और सीरियल्स तथा फिल्मों में भी नजर आईं। राखी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो शादी के 6 साल बाद उनका तलाक हो गया था। उन्होंने 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन के भाई राजीव से साल 2004 में शादी रचाई थी। अब राखी ने तलाक की वजह और ननद रवीना संग रिश्ते के बारे में बात की है। राखी ने एक इंटरव्यू में कहा कि मेरी रवीना से कोई लड़ाई नहीं है।

उन्हें मैं बड़ी बहन की तरह मानती हूं और उन्होंने भी मुझे छोटी बहन की तरह खूब प्यार दिया। राजीव भी एक बहुत अच्छे इंसान हैं, लेकिन खूब कोशिश करने के बाद भी उनसे नहीं बनी। विचार मिल ही नहीं रहे थे और अलग होने का यही कारण था। जब भी मैं मीडिया से बातचीत करती हूं, रवीना का नाम आता ही है। हालांकि रवीना के मुझसे काफी अच्छे संबंध हैं। रवीना अच्छी इंसान हैं। वह अपने करिअर और परिवार पर ध्यान देती हैं। मेरे तलाक से रवीना का कोई लेना-देना नहीं है।

राखी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने ‘बनेगी अपनी बात’ (1994) से छोटे पर्दे पर कदम रखा था। इसके बाद राखी ‘हम पांच’, ‘देख भाई देख’, ‘तहकीकात’, ‘हिना’, ‘हेरा फेरी’, ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’, ‘बिग बॉस 2’, ‘मधुबाला’, ‘सजन रे फिर झूठ मत बोलो’, ‘नागिन 4’ और ‘फालतू’ जैसे शो में देखा गया। इसके अलावा राखी ने साल 1997 में फिल्म ‘हमको इश्क ने मारा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिर ‘मनी है तो हनी है’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘सदियां’, ‘थैंक्यू’ और ‘कृष 3’ में काम किया था।

rakhi vijan,actress rakhi vijan,raveena tandon,rajiv tandon,rakhi rajiv,rakhi rajiv divorce,ravi kishan,actor ravi kishan,madhuri dixit,maa beti movie,tripti dimri

यह मेरा सौभाग्य है कि माधुरी दीक्षित के साथ काम कर पाऊंगा : रवि किशन

रवि किशन (55) भोजपुरी के साथ हिंदी सिनेमा में भी जाना-पहचाना चेहरा हैं। कुछ समय पहले 'लापता लेडीज' और ओटीटी शो 'मामला लीगल' हैं में उनकी एक्टिंग की जमकर सराहना हुई। 'लापता लेडीज' के लिए तो उन्हें IIFA में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड भी मिला। वे गौरखपुर सीट से भाजपा के लोकसभा सांसद भी हैं। अब रवि किशन के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है। वे जल्द ही 'मां बहन' फिल्म में माधुरी दीक्षित संग स्क्रीन शेयर करेंगे, जिसकी शूटिंग मई में मुंबई में शुरू होगी।

इस फिल्म में तृप्ति डिमरी भी लीड रोल में नजर आएंगी। रवि किशन ने कहा कि एक मनोरंजक फिल्म में बहुत ही कमाल का रोल है और लोगों ने पहले मुझे इस तरह के किरदार में कभी नहीं देखा होगा। माधुरी जी बहुत बड़ी सुपरस्टार हैं और हम सभी सालों से उनके काम की तारीफ करते आए हैं। मेरे लिए यह एक शानदार मौका होगा। मैंने श्रीदेवी जी के साथ काम किया, लेकिन माधुरी जी के साथ मुझे पहली बार काम करने का ऑफर मिला।

यह मेरा सौभाग्य है कि उनके साथ काम कर पाऊंगा। बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी हैं। इसे नेटफ्लिक्स ओरिजिनल के रूप में रिलीज किए जाने की उम्मीद है। माधुरी और तृप्ति पिछले साल आई हॉरर कॉमेडी मूवी ‘भूल भुलैया 3’ में भी साथ काम कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी