न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर ने बताई ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेट और सबजेक्ट, सुपरस्टार ‘ओमकारा’ में करना चाहते थे यह रोल

बॉलीवुड में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के नाम से मशहूर आमिर खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। आमिर की पिछली फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Apr 2025 1:13:44

2 News : आमिर ने बताई ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेट और सबजेक्ट, सुपरस्टार ‘ओमकारा’ में करना चाहते थे यह रोल

बॉलीवुड में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के नाम से मशहूर आमिर खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। आमिर की पिछली फिल्म साल 2022 में आई ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी। अब करीब 3 साल बाद आमिर उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के साथ वापसी करने जा रहे हैं। अब यह साफ हो गया है कि फैंस कब से थिएटर्स में फिल्म का मजा ले पाएंगे। आमिर ने हालिया इंटरव्यू के दौरान फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा हटा दिया है। आमिर ने कहा कि मेरी अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ जल्दी ही आ रही है। हमने इसे 20 जून को रिलीज करने का फैसला लिया है।

आमिर ने इंटरव्यू के दौरान फिल्म के सब्जेक्ट के बारे में बात करते हुए बताया कि मेंटल हेल्थ जैसे अहम मुद्दे को दिखाया गया है। इस गंभीर मुद्दे को काफी सकारात्मक और संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है। फिल्म की कहानी लोगों को सोचने पर मजबूर करेगी, लेकिन इसे इस तरह से दिखाया जाएगा कि दर्शकों को हल्कापन और उम्मीद भी महसूस हो। जब आप मेरा किरदार देखेंगे तो समझ जाएंगे कि इसका मतलब क्या है। वैसे भी यह ऐसी फिल्म है, जो उस थीम से कनेक्टेड है। फिंगर क्रॉस्ड, मैं अभी इस पर काम कर रहा हूं। इस बीच फिल्म को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है।

खबर है कि फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है। सेंसर बोर्ड की लिस्टिंग के मुताबिक ‘सितारे जमीन पर’ के ट्रेलर को UA 13+ रेटिंग मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेलर अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ के साथ बड़े पर्दे पर 1 मई को लॉन्च किया जाएगा। इससे दोनों फिल्मों को एक साथ प्रचार का फायदा मिलने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी ‘सितारे जमीन पर’ का निर्माण खुद आमिर ने अपनी पूर्व पत्नी किरण राव के साथ मिलकर आमिर खान फिल्म्स के बैनर तले किया है। बता दें कि इस फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख और दर्शील सफारी भी नजर आने वाले हैं। दर्शील ने आमिर की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ में भी अहम भूमिका निभाई थी।

2 News : आमिर ने बताई ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेट और सबजेक्ट, सुपरस्टार ‘ओमकारा’ में करना चाहते थे यह रोल

‘ओमकारा’ के राइटर रॉबिन भट्ट ने बताया, विलेन का रोल निभाना चाहते थे आमिर

अजय देवगन और सैफ अली खान की ‘ओमकारा’ मूवी साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विलेन ‘लंगड़ा त्यागी’ का रोल निभाकर सैफ छा गए थे लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि आमिर खान ने भी यह किरदार निभाने की इच्छा जाहिर की थी। हाल ही में फिल्म के लेखक रॉबिन भट्ट ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया। यूट्यूब चैनल फ्राइडे टॉकीज के साथ बातचीत में रॉबिन ने कहा कि अजय और करीना कपूर खान को फाइनल करने के बाद वे ‘लंगड़ा त्यागी’ के किरदार की कास्टिंग में अटके हुए थे, क्योंकि दो बड़े एक्टर इस रोल को निभाना चाहते थे।

आमिर विलेन का किरदार निभाने के लिए तैयार थे। हमारे पास दूसरा ऑप्शन सैफ का था। हमने तय किया कि आमिर इस फिल्म के लिए सही चॉइस नहीं हैं। इसके बाद हमने सैफ को यह भूमिका ऑफर की। हालांकि समस्या यह थी कि सैफ को पश्चिमी यूपी की स्थानीय बोली नहीं आती थी, जहां फिल्म की कहानी सेट की गई थी। फिर भी सैफ किरदार में ढलने के लिए मेहनत करने को तैयार थे।

उन्होंने बाल काटे और भाषा सुधारने के लिए एक ट्यूटर रखा। सैफ, दीपक डोबरियाल के साथ बैठकर 2 से 4 घंटे तक रिहर्सल करते थे और उन्होंने बहुत मेहनत की, क्योंकि यह उनकी भाषा नहीं थी और इसके लिए दीपक ने उनकी बहुत मदद की। विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी ‘ओमकारा’ में विवेक ओबेरॉय, कोंकणा सेन शर्मा और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारे भी थे। फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल