न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर, एक ही गांव के 4 युवकों की दर्दनाक मौत

बिहार के भभुआ में एक तेज रफ्तार बाइक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई। दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य अस्पताल में इलाज के दौरान चल बसे। स्कॉर्पियो चालक हादसे के बाद फरार हो गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Apr 2025 1:07:51

बिहार में स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर, एक ही गांव के 4 युवकों की दर्दनाक मौत

बिहार के भभुआ में तेज रफ्तार बाइक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर का मामला सामने आया है। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 4 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा भभुआ मोहनिया मुख्य मार्ग के परसियां गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ है।

परसियां पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा:

पूर्व भभुआ प्रखंड प्रमुख कमलेश सिंह ने बताया कि सभी चारों युवक बाइक पर सवार होकर भभुआ से अपने गांव लौट रहे थे, तभी परसियां पेट्रोल पंप के पास मोहनिया की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इस टक्कर में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

बाइक सवार चारों युवकों की मौत:

हादसे में घायल दो युवकों को उपचार के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया था। इसके बाद एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बनारस के हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस तरह चारों युवकों की जान चली गई। सभी युवक भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव के निवासी थे।

भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का बयान:

"स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक युवक की सदर अस्पताल और दूसरे युवक की हायर सेंटर बनारस में इलाज के दौरान मौत हो गई है।"

स्कॉर्पियो चालक फरार:

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

डॉक्टर अभिलाष चंद्रा का बयान:

"सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को अस्पताल में लाया गया था, लेकिन एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया गया था।"

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये और 6 महीने में UCC लागू करने का वादा
बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये और 6 महीने में UCC लागू करने का वादा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से राहत, असम केस में मिली अग्रिम जमानत; एक हफ्ते में गुवाहाटी कोर्ट में पेशी जरूरी
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से राहत, असम केस में मिली अग्रिम जमानत; एक हफ्ते में गुवाहाटी कोर्ट में पेशी जरूरी
‘धुरंधर’ के सेट पर बेहद शांत रहते थे अक्षय खन्ना, दानिश पंडोर ने खोले बिहाइंड द सीन राज, कहा- किसी से ज्यादा बातचीत...
‘धुरंधर’ के सेट पर बेहद शांत रहते थे अक्षय खन्ना, दानिश पंडोर ने खोले बिहाइंड द सीन राज, कहा- किसी से ज्यादा बातचीत...
हफ्तेभर में चांदी ₹13,000 तक हुई महंगी, सोना भी ₹3,500 चढ़ा; जानिए क्या हैं ताजा रेट
हफ्तेभर में चांदी ₹13,000 तक हुई महंगी, सोना भी ₹3,500 चढ़ा; जानिए क्या हैं ताजा रेट
मुंबई में बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से भंडारित 451 LPG सिलेंडर जब्त, 8 वाहन भी कब्जे में, कीमत 40.61 लाख रुपये
मुंबई में बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से भंडारित 451 LPG सिलेंडर जब्त, 8 वाहन भी कब्जे में, कीमत 40.61 लाख रुपये
दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, सरकार ने पेश किया नई EV पॉलिसी का ड्राफ्ट
दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, सरकार ने पेश किया नई EV पॉलिसी का ड्राफ्ट
गर्मी में नाक से खून आने की समस्या से हैं परेशान? यह औषधीय पौधा दिलाएगा राहत, जानिए इसके 4 बड़े फायदे
गर्मी में नाक से खून आने की समस्या से हैं परेशान? यह औषधीय पौधा दिलाएगा राहत, जानिए इसके 4 बड़े फायदे
2 रुपये के इस आसान घरेलू उपाय से पाएं बॉलीवुड सेलेब्स जैसी यंग और ग्लोइंग स्किन, ईशा कोप्पिकर का ब्यूटी सीक्रेट जानें
2 रुपये के इस आसान घरेलू उपाय से पाएं बॉलीवुड सेलेब्स जैसी यंग और ग्लोइंग स्किन, ईशा कोप्पिकर का ब्यूटी सीक्रेट जानें
'गेंद पर फोकस, गेंदबाज पर नहीं...', RCB के गेंदबाजों की जमकर धुनाई के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी
'गेंद पर फोकस, गेंदबाज पर नहीं...', RCB के गेंदबाजों की जमकर धुनाई के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी
संदीप शर्मा का बड़ा कारनामा, जसप्रीत बुमराह को इस मामले में पछाड़कर बने नंबर-1 गेंदबाज
संदीप शर्मा का बड़ा कारनामा, जसप्रीत बुमराह को इस मामले में पछाड़कर बने नंबर-1 गेंदबाज
CSK vs DC: जीत का खाता खोलने उतरेगी चेन्नई, आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ हेड-टू-हेड आंकड़े क्या कहते हैं
CSK vs DC: जीत का खाता खोलने उतरेगी चेन्नई, आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ हेड-टू-हेड आंकड़े क्या कहते हैं
RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 78 रन की तूफानी पारी से रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज
RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 78 रन की तूफानी पारी से रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज
गर्मी में बाहर का खाना बन सकता है जानलेवा! फूड पॉइजनिंग के खतरे और बचाव के आसान तरीके जानें
गर्मी में बाहर का खाना बन सकता है जानलेवा! फूड पॉइजनिंग के खतरे और बचाव के आसान तरीके जानें
किचन से कॉकरोच कैसे हटाएं? अपनाएं ये 9 आसान और असरदार घरेलू उपाय, फिर कभी नहीं दिखेंगे कीड़े
किचन से कॉकरोच कैसे हटाएं? अपनाएं ये 9 आसान और असरदार घरेलू उपाय, फिर कभी नहीं दिखेंगे कीड़े