न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परिणीति-राघव की शादी : मधु चोपड़ा ने फोटो तो नवराज ने शेयर किया वीडियो, उदयपुर पहुंचीं ये हस्तियां

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी से पहले उदयपुर के लीला पैलेस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Sep 2023 11:31:19

परिणीति-राघव की शादी : मधु चोपड़ा ने फोटो तो नवराज ने शेयर किया वीडियो, उदयपुर पहुंचीं ये हस्तियां

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी से पहले उदयपुर के लीला पैलेस में प्री-वेडिंग फंक्शंस जारी हैं। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बीच परिणीति की कजिन सिस्टर ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां ने समारोह के अंदर की फोटो शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी के 90 के दशक की थीम वाले संगीत सेरेमनी से अपना लुक दिखाया है।

शनिवार (23 सितंबर) को चूड़ा सेरेमनी के बाद लीला पैलेस में संगीत सेरेमनी आयोजित की गई थी, जिसकी थीम नब्बे के दशक पर थी। मधु के लुक को देखकर भी थीम का अंदाजा लगाया जा सकता है। वे फूलों के टीके के साथ एक शिमर की प्राडा ड्रेस पहने दिखीं। उन्होंने लुक को सटल मेकअप लुक और लटकते ईयररिंग्स से पूरा किया। बैकग्राउंड काफी ज्यादा डेकोरेटेड है।

संगीत सेरेमनी में फेमस पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने परफॉर्म किया और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने ‘कजरा मोहब्बत वाला’ और ‘दिल चोरी साडा हो गया’ जैसे कई पंजाबी सॉन्ग भी गाए। नाच-गाने के साथ-साथ सेरेमनी में बेहतरीन फूड स्टॉल भी लगाए गए थे। इसमें चाट काउंटर, मैगी काउंटर, कैंडी फ्लॉस काउंटर और 90 के दशक की थीम पर बेस्ड और इंटरेस्टिंग फूड भी शामिल थे।

parineeti chopra,raghav chadha,parineeti raghav,madhu chopra,navraj hans,arvind kejriwal,bhagwant mann

शादी में आए दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

आज रविवार को राघव की सेहराबंदी होगी। उसके बाद बारात पैलेस से नाव में बैठकर वेडिंग वेन्यू पहुंचेगी। नावों की सजावट में भी मेवाड़ परंपरा की झलक दिखेगी। दोपहर 3:30 बजे जयमाला होगी और शाम 4 बजे दूल्हा-दुल्हन सात फेरे लेंगे। शाम 6:30 बजे विदाई होगी। राघव-परिणीति की शादी के लिए उदयपुर में करीबी परिवार के सदस्यों और दोस्तों का आना जारी है। शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे, जहां उनका भव्य तरीके से स्वागत हुआ।

राघव के माता-पिता ने दोनों सीएम का माला डालकर स्वागत किया। केजरीवाल ब्लू सिंपल शर्ट, जबकि भगवंत मान कुर्ता-पजामा में दिखे। दोनों ही सीएम साथ में कड़ी सुरक्षा मंा पहुंचे। उनके अलावा आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और एक्ट्रेस भाग्यश्री भी शादी में शामिल होने पहुंची। कहा जा रहा है कि आज प्रियंका चोपड़ा भी पहुंच सकती हैं।

राजनेता और अभिनेताओं को देखते हुए शादी समारोह में सुरक्षा बेहद कड़ी रखी गई है। बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा प्राइवेट गार्ड्स को रखा गया। पिछोला झील में 4-5 नावों में सुरक्षा गार्ड को तैनात किया गया है। कपल की शादी में मेहमानों को फोन लाने की मनाही है। फोन और कैमरों पर नीली टेप चिपकाई जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार