न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सितारे जमीन पर' के बायकॉट की माँग के बीच आमिर खान प्रोडक्शन ने उठाया यह कदम, दिखायी अपनी देशभक्ति

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ये कदम तब उठाया है जब एक्टर को अपनी फिल्म सितारे जमीन पर की रिलीज से पहले सोशल मीडिया यूजर्स के गुस्से और बायकॉट का सामना करना पड़ रहा है। मगर नेटिजंस का मानना है कि सुपरस्टार डैमेज कंट्रोल की कोशिश कर रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 17 May 2025 2:02:28

'सितारे जमीन पर' के बायकॉट की माँग के बीच आमिर खान प्रोडक्शन ने उठाया यह कदम, दिखायी अपनी देशभक्ति

आमिर खान इन दिनों अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में हैं। पहले तो गौरी स्प्रैट संग अपने रिलेशनशिप को लेकर, दूसरा उनकी मोस्टअवेटेड फिल्म 'सितारे जमीन पर' रिलीज के लिए तैयार है और तीसरा बायकॉट की मांग को लेकर। सोशल मीडिया पर आमिर और उनकी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' के बहिष्कार की मांग हो रही है। इसके पीछे की एक वजह पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर सुपरस्टार की चुप्पी है। अब एक्टर ने फिल्म की रिलीज से पहले एक ऐसा कदम उठाया है, जिसे लेकर एक बार फिर एक्टर की चर्चा शुरू हो गई है और यूजर उनके इस कदम को डैमेज कंट्रोल बता रहे हैं।

आमिर खान के प्रोडक्शंस हाउस ने बदली प्रोफाइल पिक्चर

दरअसल, आमिर खान और उनकी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' के बहिष्कार की मांग के बीच आमिर खान के प्रोडक्शंस हाउस ने इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल पिक्चर बदलकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स की डिस्प्ले पिक्चर बदलकर इसके आधिकारिक लोगो की जगह तिरंगा लगाया है, जिसे लेकर अब चर्चा शुरू हो गई है।

आमिर खान प्रोडक्शन्स की नई डीपी

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स यानी इंस्टाग्राम, एक्स और फेसबुक तीनों जगह पर डीपी बदल दी है और इसके साथ ही बायो में लिखा है- 'यहां अलग अंदाज है।' इस लाइन को उनकी आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' से जोड़कर देखा जा रहा है और अभिनेता के इस कदम पर भी नेटिजंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

क्यों हो रही बहिष्कार की मांग?

दरअसल, आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने ये कदम तब उठाया है, जब सुपरस्टार को अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' के बायकॉट की मांगों का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का एक ग्रुप सभी से आमिर की अपकमिंग फिल्म के बहिष्कार का आग्रह कर रहा है। यूजर्स की इस डिमांड की मुख्य रूप से दो वजहें हैं - 'ऑपरेशन सिंदूर' पर एक्टर की लंबी चुप्पी और तुर्की से उनका पुराना क्लिप जो ऑनलाइन फिर से सामने आया है। भारत-पाकिस्तान के मौजूदा तनाव और तुर्की के पाकिस्तान को समर्थन देने के चलते आमिर की तुर्की की फर्स्ट लेडी एमिन एर्दोगन से मुलाकात फिर से चर्चा में है। लोगों का कहना है कि आमिर हमेशा से तुर्की के सपोर्टर और दोस्त रहे हैं।

यूजर्स का रिएक्शन

इसलिए, जैसे ही आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की डिस्प्ले पिक्चर बदली नेटिजंस ने इसके पीछे की वजह के बारे में चर्चा शुरू कर दी। यूजर्स ने इसे 'डैमेज कंट्रोल' के रूप में लेते हुए रिएक्ट किया। एक यूजर ने लिखा- 'हा हा हा, बायकॉट किया जा रहा है, इसलिए साफ है कि उन्होंने ये डैमेज कंट्रोल के रूप में किया है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बेकार में डैमेज कंट्रोल कर रहे हैं, ऐसा करने से बायकॉट करने वाले इन्हें थोड़े ना छोड़ देंगे।'

इस दिन रिलीज होगी 'सितारे जमीन पर'

फिल्म की बात करें तो आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ। फिल्म 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसमें आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा भी नजर आएंगी। आमिर खान आखिरी बार 2022 में रिलीज हुई 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर लीड रोल में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी