न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तनाव कम होने के बजाय और बढ़ गया, युद्धविराम पर नहीं बन पाई सहमति, दो घंटे में ही खत्म हो गई रूस-यूक्रेन शांति वार्ता

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता दो घंटे में खत्म, युद्धविराम पर सहमति नहीं बनी। दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ा, बंदियों की रिहाई पर बनी सहमति।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 17 May 2025 10:15:50

तनाव कम होने के बजाय और बढ़ गया, युद्धविराम पर नहीं बन पाई सहमति, दो घंटे में ही खत्म हो गई रूस-यूक्रेन शांति वार्ता

तीन साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पहली बार दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच शांति वार्ता हुई, लेकिन यह वार्ता दो घंटे से भी कम समय में ही खत्म हो गई। वार्ता के दौरान युद्धविराम पर कोई सहमति नहीं बन पाई और इसके विपरीत दोनों देशों की स्थिति ने तनाव और बढ़ा दिया है। रूस युद्धविराम पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है, जबकि यूक्रेन का कहना है कि जब तक दोनों पक्षों से गोलियां नहीं रुकतीं, तब तक शांति की कोई बात नहीं हो सकती।

तुर्किए में आयोजित इस शांति वार्ता में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के भाग लेने की उम्मीद थी, और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपनी भागीदारी के संकेत दिए थे। हालांकि, अंतिम समय में पुतिन और ट्रंप दोनों ने ही खुद को पीछे खींच लिया, जिससे वार्ता केवल दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच सिमट गई।

यूक्रेन ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी वार्ता के लिए न्यूनतम शर्त एक अस्थायी युद्धविराम होनी चाहिए। यूक्रेनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, रूस ने इस शर्त को मानने से इनकार कर दिया। रूस की ओर से वार्ता में शामिल हुए व्लादिमीर मेदिन्स्की ने हालांकि कहा कि वे वार्ता से संतुष्ट हैं। वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन और पोलैंड से आग्रह किया है कि अगर रूस बिना शर्त युद्धविराम के लिए तैयार नहीं होता है, तो उस पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं।

1000 बंदियों की रिहाई पर बनी सहमति

हालांकि, वार्ता का एकमात्र सकारात्मक परिणाम यह रहा कि दोनों देशों ने 1000 बंदियों की रिहाई पर सहमति व्यक्त की। रूस के प्रतिनिधियों ने कहा कि युद्धविराम प्रस्तावों पर विचार करने की सहमति भी बनी है। लेकिन यूक्रेन इस स्थिति से संतुष्ट नहीं है। यूक्रेनी पक्ष का आरोप है कि रूस की तरफ से ऐसी शर्तें रखी गई हैं जो पूरी तरह अस्वीकार्य हैं, जैसे कि यूक्रेन को अपने कुछ बड़े इलाकों से सेना हटाने को कहा गया। यूक्रेन ने इसे धोखा करार देते हुए कहा कि रूस वार्ता का इस्तेमाल केवल अपने स्वार्थ के लिए करना चाहता है।

यूक्रेनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हेओरही टाइखई ने बताया कि रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव के नेतृत्व में यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेदिन्स्की के नेतृत्व में रूस के अधिकारियों से मुलाकात की। इस बैठक की एक तस्वीर भी साझा की गई, जिसमें दोनों देशों के अधिकारी यू-आकार की मेज पर आमने-सामने बैठे दिखे।

तुर्किए के विदेश मंत्री हकान फिदान ने बैठक की शुरुआत में सभी पक्षों से इस मौके का लाभ उठाने की अपील की और कहा, “यह बेहद जरूरी है कि जल्द से जल्द संघर्षविराम हो।” हालांकि अधिकारियों और पर्यवेक्षकों का मानना है कि तुर्किए की मध्यस्थता से चल रही यह वार्ता तीन साल से अधिक समय से जारी युद्ध को रोकने में अभी कोई तत्काल सफलता नहीं दिला पाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी