न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई एयरपोर्ट और ताज महल होटल को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मेल में अफजल गुरु और सैवक्कू शंकर का भी जिक्र किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 17 May 2025 12:27:09

मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी एक ईमेल के जरिए मुंबई एयरपोर्ट पुलिस के आधिकारिक ईमेल पते पर भेजी गई है। इस मेल में दावा किया गया है कि जल्द ही एयरपोर्ट और ताज होटल को बम धमाकों से निशाना बनाया जाएगा।

इस धमकी के साथ ही पूरे सुरक्षा तंत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इस ईमेल की गंभीरता से जांच कर रही हैं। मेल में अफजल गुरु और सैवक्कू शंकर को "अन्यायपूर्ण फांसी दिए जाने" की बात कही गई है और इसी आधार पर यह आतंकी धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस ईमेल भेजने वाले की लोकेशन और पहचान का पता लगाने में जुटी हुई है।

सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई सतर्कता, डॉग स्क्वॉड तैनात

धमकी की खबर मिलते ही पूरे मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल परिसर में डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्तों द्वारा कोने-कोने की तलाशी ली जा रही है। पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इससे पहले भी एयरपोर्ट को इसी प्रकार की धमकी मिल चुकी है, लेकिन इस बार मेल में स्पष्ट रूप से दो प्रतिष्ठित स्थानों को टारगेट करने की बात कही गई है।

पहलगाम हमले के बाद हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद से सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट पर थीं। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्ममता से हत्या कर दी थी, जिनमें से कई महाराष्ट्र के निवासी थे। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक कर कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था, जिसमें सौ से अधिक आतंकवादी मारे गए थे।

भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद आतंकवाद से जुड़े तत्वों द्वारा बदले की भावना से धमकी दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां हर पहलू से जांच कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज