न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओवैसी ने पाकिस्तान की तुलना कुत्ते से की, बोले – दुआ करें कि अल्लाह पड़ोसी की दुम सीधी कर दे

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की तुलना कुत्ते की दुम से करते हुए तीखा बयान दिया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की और पाकिस्तान पर एक बार फिर तंज कसते हुए कहा कि दुआ करें अल्लाह उसकी दुम सीधी कर दे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 17 May 2025 10:08:05

ओवैसी ने पाकिस्तान की तुलना कुत्ते से की, बोले – दुआ करें कि अल्लाह पड़ोसी की दुम सीधी कर दे

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ते गुस्से के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी तीखी प्रतिक्रिया देने वालों में शामिल हो गए हैं। ओवैसी ने इस बार पाकिस्तान की तुलना एक कुत्ते और उसकी टेढ़ी दुम से कर दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे दुआ करें कि अल्लाह पाकिस्तान की दुम को सीधा कर दे।

ओवैसी ने भारतीय सेना द्वारा हाल ही में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए सैनिकों की बहादुरी और शौर्य को सलाम किया। अब एक बार फिर उन्होंने पाकिस्तान पर कड़ा व्यंग्य कसते हुए कहा कि यह देश कभी नहीं सुधरने वाला। उन्होंने कहा, "आप दुआ कीजिए कि अल्लाह उनकी (पाकिस्तान की) दुम को सीधा कर दे, वरना वक्त आने पर फिर से सीधा करना पड़ेगा।"

यह बयान ओवैसी ने उस मंच से दिया जहां तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मौजूद थे। उनकी यह टिप्पणी सुनकर वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों के साथ समर्थन जताया।

ओवैसी का सवाल – क्या पाकिस्तान अपने चीनी विमान एयरबेस पर उतार पाएगा?

इससे पहले भी असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और वहां के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पर निशाना साधा था। मंगलवार को ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक सवाल पोस्ट किया: "क्या शरीफ और ए. मुनीर पट्टे पर लिए गए अपने चीनी विमान को रहीम यार खान एयरबेस पर उतार पाएंगे?"

उनका यह सवाल भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष के बाद आया, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों ने रहीम यार खान एयरबेस सहित कई महत्वपूर्ण पाकिस्तानी ठिकानों पर जवाबी हमला किया था।

भारतीय सेना ने रविवार को जानकारी दी कि तीन दिनों तक चले इस संघर्ष में पाकिस्तान की सेना को भारी नुकसान हुआ। सेना ने बताया कि उसने पाकिस्तान के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों को मार गिराया और साथ ही इस्लामाबाद के निकट स्थित प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल