न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये बड़े-बड़े सितारे, करीना कपूर खान ने शेयर की गर्ल गैंग के साथ तस्वीरें

सुपरस्टार शाहरुख खान ने गुरुवार (2 नवंबर) को अपना 58वां जन्मदिन ग्रैंड स्टाइल में मनाया। उन्होंने इस मौके पर अपने सभी करीबियों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Nov 2023 12:23:39

शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये बड़े-बड़े सितारे, करीना कपूर खान ने शेयर की गर्ल गैंग के साथ तस्वीरें

सुपरस्टार शाहरुख खान ने गुरुवार (2 नवंबर) को अपना 58वां जन्मदिन ग्रैंड स्टाइल में मनाया। उन्होंने इस मौके पर अपने सभी करीबियों को आमंत्रित किया। सितारों से भरी पार्टी में कई सेलेब्स पहुंचे। अब समारोह के अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। मेहमानों को पार्टी एंजॉय करते देखा जा सकता है।

मेहमानों की लिस्ट में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और दूसरी हस्तियां भी थीं। पार्टी का जश्न देर रात तक जारी रहा। कुछ मेहमानों ने लोकप्रिय बॉलीवुड सितारों के साथ पलों को कैद करते हुए झलकियां शेयर कीं। एक फोटो में आलिया एक मेहमान के साथ सेल्फी के लिए पोज देते हुए दिखीं। काले रंग का आउटफिट पहने आलिया के साथ उनकी बहन शाहीन भट्ट भी थीं, जो पर्पल आउटफिट में थीं।

एक दूसरे स्नैपशॉट में रणवीर काले सूट में दिखे। उनके साथ उनकी पत्नी दीपिका भी थीं, जिन्होंने झिलमिलाती मिनी ड्रेस चुनीं। स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, जवान फिल्म के डायरेक्टर एटली, शाहरुख की आगामी फिल्म ‘डंकी’ के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी और उनकी पत्नी भी मौजूद थे।

‘बादशाह’ की बर्थडे पार्टी में करीना, करिश्मा और अमृता अरोड़ा ने की जमकर मस्ती

शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी से करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और अर्जुन कपूर समेत कई स्टार्स ने तस्वीरें साझा की हैं। करीना ने किंग खान के बर्थडे बैश की कुछ फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इन फोटो में करीना अपनी गर्ल गैंग के साथ फुल पार्टी मोड में नजर आ रही हैं। पहली फोटो में करीना ने एक कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा- 'सिनेमा का जश्न मनाते हुए...खुद बादशाह और मेरी प्यारी पूजा।'

वहीं, दूसरी फोटो में करीना के साथ करिश्मा और अमृता अरोड़ा पोज देती नजर आ रही हैं। इसके साथ बेबो ने लिखा- "बादशाह हम आपके लिए।" लुक की बात करें तो इस दौरान करीना व्हाइट सैटिन ड्रेस में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने ओपन हेयर रखे, जिसमें वह काफी हॉट लगीं। करिश्मा भी इस दौरान शिमरी ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

अमृता ने ब्लू को-अर्ड सेट के साथ मैचिंग ब्लैजर कैरी किया हुआ था। तीनों बेस्ट फ्रेंड्स इस दौरान पार्टी वाइब देती नजर आईं। अर्जुन डैपर लुक में पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर शाहरुख के फैंस मीट की तस्वीरें व वीडियो भी छाए हुए हैं। शाहरुख के साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी का भी बर्थडे था। ऐसे में शाहरुख ने फैंस के सामने पूजा के साथ केक काटा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार