न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वर कोकिला लता मंगेशकर हुईं 92 साल की, रिलीज हुआ यह गाना, PM सहित सितारों ने दी बधाई, जानें...

स्वर कोकिला और लीविंग लीजेंड सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का आज मंगलवार (28 सितंबर) को 92वां जन्मदिन है। उन्होने पूरे करियर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Sep 2021 6:24:29

स्वर कोकिला लता मंगेशकर हुईं 92 साल की, रिलीज हुआ यह गाना, PM सहित सितारों ने दी बधाई, जानें...

स्वर कोकिला और लीविंग लीजेंड सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का आज मंगलवार (28 सितंबर) को 92वां जन्मदिन है। उन्होने पूरे करियर में कुल 30000 से भी ज्यादा गाने गाए हैं। सोशल मीडिया पर दुनियाभर से उन्हें फैंस की ढेरों बधाइयां व शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस मौके पर लता दीदी फैंस के लिए एक खास तोहफा भी लाई हैं। दरअसल उन्होंने आज से 26 साल पहले एक गाना रिकॉर्ड किया था जो किसी कारणवश रिलीज नहीं हो सका था। मशहूर गीतकार गुलजार द्वारा लिखा और संगीतकार विशाल भारद्वाज द्वारा कंपोज किए इस गाने का शीर्षक है– सब ठीक तो है लेकिन सब ठीक नही लगता।

इस गाने को आज रिलीज किया गया, जिस पर लताजी ने काफी खुशी जताई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लताजी को जन्मदिन की बधाई दी। मोदी ने ट्वी‍ट कर कहा, 'आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की बधाई। उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से, उनका आशीर्वाद महान शक्ति का स्रोत है। मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

जानें जूही, धर्मेंद्र, श्रद्धा कपूर...ने कैसे दी शुभकामनाएं

जूही चावला ने कहा कि मैं लता मंगेशकर के बर्थडे पर 100 पेड़ लाऊंगी। रेडियो सुन रही थी। आपके 70 के दशक के गाने बज रहे थे। आपकी आवाज को सुनकर ऐसा लगा जैसे फूलों की बारिश हो रही है। जैसे गंगा जी बह रही है। फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया, ‘हैप्पी बर्थडे लता ताई. जिनकी आवाज सभी के जिलों को छू जाती है। मेरी जिंदगी का ऐसा कोई भी दिन नहीं है जिस दिन मैं आपके गाने नहीं सुनता। भगवान गणेश आपको लंबी और स्वस्थ जिंदगी दें। धर्मेंद्र ने ट्वीट किया कि हैप्पी बर्थडे लताजी।

दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वालीं सिंगर लताजी। आप का साया हमेशा हम सब पर बना रहे। आप हमेशा खुश रहें। लता मंगेशकर की नातिन श्रद्धा कपूर ने भी बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए विश किया। तस्वीर में श्रद्धा, लताजी के पैरों के पास बैठी हैं। उनकी मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे भी नजर आ रही हैं। सिंगर सुरेश वाडेकर ने अपनी और लता की एक फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा कि परम पूज्यनीय सरस्वती मां लताजी, आपको इस शुभ जन्मदिवस पर साष्टांग दंडवत प्रणाम, आपका स्नेह, प्यार और आशीर्वाद हम सब पर सदा बना रहे।

lata mangeshkar,singer lata mangeshkar,lata 92 years,lata birthday,pm narendra modi,bollywood news in hindi

लता ने 36 भाषाओं में गाने गाए, मिले यह पुरस्कार

लता मंगेशकर ने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं। उन्होंने सिर्फ हिंदी भाषा में 1000 से ज्यादा गाने गाए हैं। लता को साल 1989 में दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें साल 2001 में 'भारत रत्न' भी दिया जा चुका है। स्वर कोकिला लता का जन्म 28 सितंबर 1929 को हुआ था। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर रंगमंच के कलाकार एवं गायक थे। मध्यमवर्गीय परिवार की लता का जब जन्म हुआ था, तो उनका नाम हेमा रखा गया, लेकिन कुछ समय बाद उनका नाम बदलकर लता रख दिया गया। अपने पांच भाई-बहनों में लता सबसे बड़ी हैं।

शमशाद बेगम, जोहराबाई अंबालेवाली, खुर्शीद, अमीर बाई कर्नाटकी, राजकुमारी, नूरजहां और सुरैया की गायकी के दौर में कमसिन लता ने सकुचाते हुए गायकी के मैदान में कदम रखा। साल 1942 में लता को एक मराठी फिल्म के लिए गाना का मौका मिला। अभिनेत्री के रूप में उनकी पहली फिल्म ‘पाहिली मंगलागौर’ (1942) रही। साल 1949 लता के करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा। इस साल उन्हें कमाल अमरोही की फिल्म महल में गाना गाने का मौका मिला। गाना ‘आएगा आने वाला’ काफी मशहूर हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर