न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान के खिलाफ इजरायल की जंग में अमेरिका की एंट्री, फोर्डो-नतांज समेत तीन परमाणु ठिकानों पर बोला धावा

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अमेरिका ने फोर्डो, नतांज और इस्फहान जैसे तीन बड़े परमाणु ठिकानों पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले की सफलता की पुष्टि की और अमेरिकी सेना की सराहना की। ईरान की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 8:40:23

 ईरान के खिलाफ इजरायल की जंग में अमेरिका की एंट्री, फोर्डो-नतांज समेत तीन परमाणु ठिकानों पर बोला धावा

ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी खतरनाक जंग अब और ज्यादा भयानक मोड़ ले चुकी है, क्योंकि अब इसमें अमेरिका भी खुलकर शामिल हो गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन अहम और संवेदनशील परमाणु ठिकानों—फोर्डो, नतांज और इस्फहान—पर जबरदस्त हवाई हमला किया है। यह ऑपरेशन बेहद सटीक और सफल बताया जा रहा है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान फिर से मिडिल ईस्ट की ओर खींच लिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले की जानकारी खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल के जरिए साझा की। उन्होंने गर्व के साथ लिखा, "सभी अमेरिकी विमान अब ईरान की हवाई सीमा से सुरक्षित बाहर निकल चुके हैं और अपने घर लौट रहे हैं। सबसे अधिक बमबारी फोर्डो साइट पर की गई।"

ट्रंप ने अमेरिकी सेना के जज्बे की तारीफ करते हुए कहा, “हमारे महान योद्धाओं को मेरी ओर से सलाम और बधाई! इस धरती पर कोई और सेना ऐसा नहीं कर सकती।” इसके साथ ही उन्होंने शांति की उम्मीद जताते हुए यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि हम शांति की ओर बढ़ें। हालांकि, इस हमले पर ईरान की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन विशेषज्ञ मान रहे हैं कि आगे माहौल और गर्म हो सकता है।

क्या अमेरिका खुलकर इजरायल की मदद कर रहा है?

जब अमेरिका ने ईरान के इन तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया, तो उसने खुद को सीधे तौर पर इस संघर्ष में झोंक दिया। यह क़दम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजरायल के लिए अमेरिकी समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि इजरायल लंबे समय से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंतित रहा है और उसे खत्म करना चाहता है।

यह हमला इसलिए भी अहम है क्योंकि ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में ये वादा किया था कि वे अमेरिका को फिर से मिडिल ईस्ट की किसी भी जंग में नहीं घसीटेंगे। लेकिन हालात ऐसे बने कि उन्हें अपना रुख बदलना पड़ा।

सिर्फ 48 घंटे पहले ट्रंप ने दी थी बातचीत की उम्मीद

दिलचस्प बात ये है कि हमले से महज 48 घंटे पहले, ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका दो हफ्ते तक इंतजार करेगा ताकि देखा जा सके कि ईरान और इजरायल के बीच कोई राजनयिक समाधान निकल सकता है या नहीं। उनका कहना था, “अगर बातचीत की कोई गुंजाइश दिखी तो मैं दो हफ्तों में अंतिम फैसला करूंगा।”

लेकिन अब अचानक हुए इस सैन्य हमले ने साफ कर दिया है कि बातचीत का दरवाजा लगभग बंद हो चुका है और अमेरिका ने सख्त सैन्य रुख अपना लिया है।

महीनों से चल रही थी गुप्त बातचीत

सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से अमेरिका और ईरान के बीच गुप्त बातचीत चल रही थी। यहां तक कि ट्रंप ने इजरायल से यह भी कहा था कि वे ईरान पर हमला कुछ समय के लिए टाल दें ताकि एक शांतिपूर्ण समाधान निकल सके। लेकिन अब इस पूरी कूटनीतिक कोशिश पर बम गिर चुका है और ऐसा लगता है कि दोनों देश अब सैन्य टकराव की ओर बढ़ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत