न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सिंघम अगेन’ में एक्शन अवतार में नजर आईं करीना, इधर-मनोज की चर्चित फिल्म ‘जोरम’ का पोस्टर जारी

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। वे सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी हर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Nov 2023 7:05:13

2 News : ‘सिंघम अगेन’ में एक्शन अवतार में नजर आईं करीना, इधर-मनोज की चर्चित फिल्म ‘जोरम’ का पोस्टर जारी

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। वे सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी हर अपडेट पर नजर रखे हुए हैं। रोहित ने पिछले महीने अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू की। रोहित ने इसकी झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थी। दीपिका फिल्म में ‘लेडी सिंघम’ के लुक में नजर आने वाली हैं।

अब मेकर्स ने करीना कपूर का लुक भी जारी कर दिया है। करीना भी एक्शन भरे अंदाज में दिखेंगी। करीना ने आज बुधवार (8 नवंबर) को अपने लुक की झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। करीना भी फिल्म का हिस्सा हैं और उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। पोस्टर में करीना के चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हाथ में बंदूक भी पकड़ी हुई है। करीना ने कैप्शन में लिखा, “यह समय की बात है। पुलिस पद के साथ फिर सेना में शामिल होना।

सिंघम के पीछे की ताकत से मिलें। अवनि बाजीराव सिंघम। हमने पहली बार 2007 में एक साथ काम किया था। अब तक 3 ब्लॉकबस्टर ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘गोलमाल 3’, ‘सिंघम रिटर्न’ और अब हम अपने चौथे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, ‘सिंघम अगेन।’ 16 साल लंबा जुड़ाव, कभी नहीं बदला है, बेबो अभी भी वैसी ही है, सरल, प्यारी और मेहनती।” बताया जा रहा है कि फिल्म 14 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर ‘पुष्पा 2’ से हो सकती है।

पूरे विश्व में छाई हुई है ‘जोरम’ मूवी, मेकर्स ने रिलीज डेट भी की घोषित

मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के प्रतिभाशाली एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अब तक के करिअर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। मनोज इन दिनों अपनी फिल्म ‘जोरम’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। देवाशीष मखीजा द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रॉटरडैम और जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में सबसे तारीफें पा चुकी है।

फिल्म में मनोज ने एक पिता की भूमिका निभाई है, जिसे अपनी बच्ची के साथ “अपने अतीत के भूतों और उन ताकतों से जो उसे किसी भी कीमत पर मरवाना चाहती हैं” बचाने के लिए आधे देश में भागना पड़ता है। अब जी स्टूडियो ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट घोषित कर दी है। कैप्शन में लिखा है, “एक आदमी, अपने भयावह अतीत से पीछा छुड़ाकर, अपने जीवन के लिए दौड़ लगाता है! इस उत्तरजीविता थ्रिलर को देखने के लिए तैयार हो जाइए। #जोरम 8 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में।”

फिल्म में मोहम्मद जीशान अय्यूब, राजश्री देशपांडे, तनिष्ठा चटर्जी और स्मिता तांबे भी हैं। जी स्टूडियोज और मखीजा फिल्म के बीच एक सहयोग से ‘जोरम’ का निर्माण शारिक पटेल, आशिमा अवस्थी चौधरी, अनुपमा बोस और मखीजा द्वारा किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे