न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काला पानी जेल पहुंच कंगना ने सावरकर को किया याद, पंकज ने मनोज को ऐसे दी बधाई, सुशांत की बहन...

एक्ट्रेस कंगना रनौत को सुर्खियों में रहना पसंद है। कंगना मंगलवार को अंडमान द्वीप पर स्थित काला पानी जेल में पहुंचीं। यहां पर उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Oct 2021 2:56:21

काला पानी जेल पहुंच कंगना ने सावरकर को किया याद, पंकज ने मनोज को ऐसे दी बधाई, सुशांत की बहन...

एक्ट्रेस कंगना रनौत को सुर्खियों में रहना पसंद है। कंगना मंगलवार को अंडमान द्वीप पर स्थित काला पानी जेल में पहुंचीं। यहां पर उन्होंने वीर सावरकर सेल का दौरा किया। कंगना ने वहां की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, जो वायरल हो रही हैं। कंगना जेल की उस कोठरी में पहुंचीं, जहां सावरकर को बंदी बनाकर रखा गया था। सामने आई तस्वीरों में कंगना, सावरकर की तस्वीर के सामने ध्यान की मुद्रा में बैठी नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में वे फोटो के सामने नतमस्तक दिखाई दे रही हैं। इसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि कंगना जल्द ही राजनीतिक पारी शुरू कर भाजपा जॉइन कर सकती हैं।

कंगना ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "आज मैंने अंडमान निकोबार की सेलुलर जेल में वीर सावरकर के कक्ष का दौरा किया। यह देखकर मैं अंदर तक हिल गई। जब अमानवीयता अपने चरम पर थी तब मानवता भी वीर सावरकरजी के रूप में चरम पर पहुंच गई थी। उन्होंने हर क्रूरता का प्रतिरोध किया और दृढ़ संकल्प के साथ सामना किया। अंग्रेज उनसे कितने डरे हुए होंगे जिसकी वजह से उन्होंने वीर सावरकरजी को उन दिनों काला पानी में रखा था। समुद्र के बीच में इस छोटे से द्वीप से बचना असंभव है, फिर भी अंग्रेजों ने वीर सावरकरजी को जंजीरों में डाल दिया, एक मोटी दीवार वाली जेल बनाई और उन्हें एक छोटी काल कोठरी में बंद कर दिया।

कल्पना कीजिए उस डर का कि, अनंत समंदर के बीच कहीं हवा में गायब ना हो जाएं। कितने कायर थे वो लोग। यह कोठरी आजादी का सच है, ना कि वो जो हमें किताबों में पढ़ाया जाता है। मैंने कोठरी में ध्यान लगाया और वीर सावरकरजी के प्रति अपनी कृतज्ञता और गहरा सम्मान जताया। स्वतंत्रता संग्राम के इस सच्चे नायक को मेरा कोटि-कोटि नमन। जय हिंद।'' उल्लेखनीय है कि कंगना को 25 अक्टूबर को चौथी बार सर्वश्रष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह सम्मान फिल्म 'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' और 'पंगा' के लिए मिला।

मनोज को मिला भोंसले फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड, पंकज...

मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। दोनों खास दोस्त हैं। हाल ही में मनोज को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में ‘भोंसले’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड मिला। दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने उन्हें सम्मानित किया। मनोज को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। पंकज ने मनोज के लिए ठेठ देसी अंदाज में पोस्ट शेयर की है। पंकज ने ट्विटर अकाउंट पर मनोज को भोजपुरी भाषा में बधाई दी। उन्होंने मनोज की अवार्ड के साथ एक तस्वीर भी अपलोड की है। पंकज ने लिखा, "भैया बधाई। ये फोटउआ में कर्मयोगी लागत बानी। नैशनल अवार्ड के लाइन लागल रहे। जय हो।" आपको बता दें कि हाल ही में पंकज शाम के वक्त अपने घर में बिल्कुल देसी अंदाज में ढोलक बजाते हुए नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर