न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मथुरा में बांके बिहारी के दरबार में पहुंचीं कगना, सारा ने माधुरी के साथ इस गाने पर मिलाई ताल से ताल

अभिनेत्री कंगना रनौत किसी न किसी कारण चर्चाओं में बनी रहती हैं। कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Dec 2021 4:47:52

मथुरा में बांके बिहारी के दरबार में पहुंचीं कगना, सारा ने माधुरी के साथ इस गाने पर मिलाई ताल से ताल

अभिनेत्री कंगना रनौत किसी न किसी कारण चर्चाओं में बनी रहती हैं। कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में कंगना बांके बिहारी के दर्शन के लिए श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा पहुंचीं। कंगना ने बांके बिहारी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना की। बताया जा रहा है कि कंगना का यह प्रोग्राम एकदम सीक्रेट था, जिसके बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी। हालांकि कंगना के मथुरा पहुंचने पर उन्हें देखने के लिए हजारों लोग जमा हो गए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई पुलिसकर्मी भी दिखाई दिए।

कंगना ने इस दौरान की कई तस्वीरें शेयर की है, जो वायरल हो रही हैं। कंगना ने कैप्शन में लिखा, "बांके बिहारीजी के दर्शन। कृष्ण जन्मभूमि जाते हुए। मुझे नहीं पता कृष्णा कि, मैंने आपका प्यार और दयालु भावना पाने के लिए क्या अच्छे कर्म किए थे। राधे राधे।” इससे पहले शुक्रवार को पंजाब में कंगना की गाड़ी को नाराज लोगों ने रोक लिया था। उन्होंने किसानों और कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करने वालों के खिलाफ बयानबाजी के लिए कंगना से माफी की मांग की।


अतरंगी रे फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं सारा अली खान

एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'अतरंगी रे' के प्रमोशन में बिजी हैं। पिछले दिनों इसका गाना ‘चका चक’ रिलीज हुआ था। यह गाना खूब धूम मचा रहा है। इस गाने में फिल्म में रिंकू का किरदार निभा रहीं सारा, धनुष की शादी में नाच रही हैं। सारा प्रमोशन के दौरान इस गाने पर डांस कर रही हैं। अनन्या पांडे के बाद अब सारा ने धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ ताल से ताल मिलाई है। सारा ने यह डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें सारा और माधुरी बेहद क्यूट लग रही हैं।

सारा ने डांस को ट्विस्ट भी दिया है। सारा 'चका चक' की धुन पर माधुरी के अंजाम फिल्म के हिट गाने ‘चने के खेत में’ के हुक स्टेप्स कर रही हैं। दोनों का ये स्टाइल फैंस का दिल जीत रहा है। सारा ने व्हाइट फ्लोरल लहंगा तथा माधुरी ने गुलाबी और पीच कलर का सूट पहना है। सारा ने कैप्शन दिया- ''चने के खेत में चका चक किया। पूरी उम्र माधुरी दीक्षित मैम ने प्रेरित किया और अब उनके साथ डांस करके खुश हुआ मेरा जिया। बहुत-बहुत शुक्रिया मैम इसके लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका