न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जॉन ने ‘गरम मसाला’ और ‘देसी बॉयज’ के सीक्वल पर कही यह बात, अक्षय ने ‘केसरी 2’ को लेकर दी यह Update

एक्टर जॉन अब्राहम को बॉलीवुड में दो दशक से ज्यादा समय हो चुका है। उन्होंने अब तक कई तरह की भूमिकाओं को निभाया है। जॉन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 21 Mar 2025 2:31:51

2 News : जॉन ने ‘गरम मसाला’ और ‘देसी बॉयज’ के सीक्वल पर कही यह बात, अक्षय ने ‘केसरी 2’ को लेकर दी यह Update

एक्टर जॉन अब्राहम (52) को बॉलीवुड में दो दशक से ज्यादा समय हो चुका है। उन्होंने अब तक कई तरह की भूमिकाओं को निभाया है। जॉन इन दिनों अपनी फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म इस समय सिनेमाघरों में लगी हुई है। हालांकि फिल्म को वैसा रिस्पोंस नहीं मिल रहा, जिसकी उम्मीद थी। इस बीच जॉन ने एक इंटरव्यू में एक्टर अक्षय कुमार को लेकर कुछ बातें शेयर कीं। दोनों ने ‘गरम मसाला’ और ‘देसी बॉयज’ फिल्मों में काम किया था। ये दोनों सुपरहिट रहीं और कुछ समय से इनके सीक्वल को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है।

पिंकविला के साथ बातचीत के दौरान जॉन से पूछा गया कि क्या ‘गरम मसाला’ या ‘देसी बॉयज’ का सीक्वल आने वाला है। इस पर जॉन ने कहा कि हां, हम इनमें से कोई एक या फिर दोनों फिल्म बना सकते हैं क्योंकि दोनों फिल्में मजेदार हैं। मेरे लिए अक्षय के साथ काम करना एक छुट्टी पर जाने जैसा है। वे बहुत अच्छे हैं। मुझे नहीं लगता कि इंडस्ट्री के किन्हीं भी दो एक्टर्स के बीच वैसी केमिस्ट्री होगी जैसी अक्षय और मेरे बीच रही है। हम दोनों एक जैसे हैं। हम दोनों जल्दी उठ जाते हैं; हम दोनों जल्दी सो जाते हैं।

सच कहूं तो मैं उनसे ज्यादा अनुशासित हूं, लेकिन उन्हें अनुशासित होने का तख्त लेने दो। मुझे कॉमेडी फिल्में पसंद हैं। जब आप थिएटर जाते हैं, तो आप हंसने के लिए जाते हैं इसलिए मुझे लगता है कि कॉमेडी फिल्में मजेदार होती हैं। जॉन ने साजिद खान की ‘हाउसफुल 5’ को लेकर बात की। इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म के दूसरे पार्ट ‘हाउसफुल 2’ में जॉन और अक्षय साथ में नजर आए थे।

इसके बाद से जॉन ने फ्रेंचाइजी से दूरी बना ली। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक जॉन ने जूम को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनके पास ‘हाउसफुल 5’ का ऑफर आया था लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया। जॉन ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरे पास इससे बेहतर विकल्प हैं। मैं अक्षय के साथ ‘गरम मसाला’ जैसी डार्क कॉमेडी फिल्में करना पसंद करूंगा। शायद वहां कुछ सिचुएशनल, डार्क कॉमेडी या कुछ रोमांचक हो।

‘केसरी : चैप्टर 2’ में अक्षय के साथ हैं अनन्या और माधवन, इस दिन होगी रिलीज

अक्षय कुमार (57) की फिल्म 'केसरी' 21 मार्च 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस देशभक्ति वाली मूवी में अक्षय के काम को काफी सराहा गया और बॉक्स ऑफिस पर भी यह सुपरहिट साबित हुई। केसरी' में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आईं। करीब 100 करोड़ रुपए बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 155.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने आज शुक्रवार को 6 साल का सफर पूरा कर लिया है और अब 'केसरी' का सीक्वल आ रहा है।

'केसरी : चैप्टर 2' में अक्षय के साथ अनन्या पांडे और आर माधवन नजर आएंगे। फिल्म से अक्षय की पहली झलक जल्द ही सामने आएगी। अक्षय ने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक वीडियो साझा किया और लिखा, “नया युद्ध, लेकिन जोश और आग वही। 'केसरी' के 6 साल पूरे होने का जश्न। 'केसरी' के जज्बे का जश्न और साथ ही नए चैप्टर का जश्न, जो जल्द शुरू हो रहा है।”

क्लिप में ‘केसरी’ के विजुअल्स हैं केसरी योद्धाओं की लड़ाई दिखाते हुए इसमें बताया है कि फिल्म का पार्ट 2 जल्द ही आने वाला है। कल इसके बारे में नई अपडेट शेयर की जाएगी। बता दें यह फिल्म शंकरन नायर की बायोपिक है, जो जलियांवाला बाग नरसंहार में जनरल डायर की भूमिका को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ाई को दिखाएगी। फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी