न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Raid 2 BO Collection Day 14: 150 करोड़ी बनने की ओर तेजी से बढ़ रही ‘रेड 2’, 14वें दिन कमाए इतने करोड़

रेड 2 ने रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं और 14वें दिन 3.35 करोड़ रुपये की कमाई के साथ कुल 133.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है। फिल्म 150 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 15 May 2025 8:40:53

Raid 2 BO Collection Day 14: 150 करोड़ी बनने की ओर तेजी से बढ़ रही ‘रेड 2’, 14वें दिन कमाए इतने करोड़

‘रेड 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं और यह फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच भी ‘रेड 2’ की कमाई की रफ्तार नहीं रुकी है और यह लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है। इस एक्शन थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस की रौनक वापस ला दी है। आइए जानते हैं कि ‘रेड 2’ ने 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को कितना कलेक्शन किया है।

‘रेड 2’ ने 14वें दिन कितनी कमाई की?

अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर ‘रेड 2’ ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। खास बात यह है कि साल 2025 में न तो सलमान खान की फिल्म सफल रही, न अक्षय कुमार की बंपर कमाई कर पाई और न ही सनी देओल की जाट ने कोई रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने मात्र 3 दिनों में अपने बजट की भरपाई कर ली और इसके बाद मुनाफा कमाना शुरू कर दिया। फिलहाल, कई फिल्मों के बीच ‘रेड 2’ का डंका बज रहा है और दर्शक इसे नॉन-हॉलीडे में भी देखने के लिए सिनेमाघरों में आ रहे हैं। कमाई की बात करें तो

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार:

‘रेड 2’ ने पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

9वें दिन 5 करोड़ और 10वें दिन 8.25 करोड़ का कलेक्शन हुआ।

11वें दिन फिल्म ने 11.75 करोड़ और 12वें दिन 4.85 करोड़ की कमाई की।

13वें दिन 2.6 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया गया।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 14वें दिन ‘रेड 2’ ने 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया।

14 दिनों में फिल्म की कुल कमाई अब 133.45 करोड़ रुपये हो गई है।

‘रेड 2’ ने तोड़ा ‘स्काई फोर्स’ का रिकॉर्ड

दूसरे बुधवार को ‘रेड 2’ की कमाई में गिरावट आई, लेकिन फिर भी उसने इतिहास रच दिया। इसने अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के भारत में नेट कलेक्शन 131.44 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है। इस तरह ‘रेड 2’ 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

‘रेड 2’ अब 150 करोड़ी बनने की राह पर

14 दिनों में 130 करोड़ से अधिक की कमाई करने के बाद ‘रेड 2’ अब 150 करोड़ी क्लब में शामिल होने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है। उम्मीद है कि तीसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और तेजी आएगी और यह बड़ा मील का पत्थर पार कर जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी