न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागा चैतन्य के बाद अब सामंथा की जिंदगी में भी हुई नए प्यार की एंट्री, की इनके साथ Photos शेयर, फैंस लगा रहे अटकलें

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सामंथा को चाहने वाले हमेशा उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 May 2025 11:23:24

नागा चैतन्य के बाद अब सामंथा की जिंदगी में भी हुई नए प्यार की एंट्री, की इनके साथ Photos शेयर, फैंस लगा रहे अटकलें

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सामंथा को चाहने वाले हमेशा उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर नजर लगाकर बैठे रहते हैं। सामंथा को भी प्रशंसकों से जुड़े रहना काफी पसंद है। ऐसे में वह सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार खुद के बारे में अपडेट देती रहती हैं। फिलहाल सामंथा की लेटेस्ट पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। इसे देख फिल्म निर्माता राज निदिमोरु के साथ उनकी डेटिंग रूमर्स का बाजार फिर से गरम हो गया है।

दरअसल हाल ही में ‘शुभम’ फिल्म के साथ निर्माता बनीं सामंथा ने मूवी को मिले शानदार रिस्पॉन्स के लिए फैंस को थैंक्यू कहते हुए तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। इनमें से दो फोटो ऐसी थीं, जिनसे सामंथा और राज के रिश्ते पर अटकलें लगने लगीं। एक तस्वीर में सामंथा, राज और फिल्म के बैनर के सामने ‘शुभम’ की बाकी टीम के साथ पोज दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में सामंथा ने फ्लाइट में राज के कंधे पर आराम से सिर रखा है और वह सेल्फी ले रही हैं। सामंथा व राज की नजदीकी देख सभी को लग रहा है कि वे एक-दूसरे के प्यार में हैं।

हालांकि दोनों ने ही अभी तक रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। उन्होंने चुप्पी साधी हुई है। सामंथा ने कैप्शन में लिखा, “हमारे साथ ‘शुभम’ देखने, महसूस करने और जश्न मनाने के लिए थैंक्यू! हमारा पहला कदम - दिल, पागलपन और इस विश्वास से प्रेरित कि नई, ताजा कहानियां मायने रखती हैं! ‘शुभम’ के साथ, यात्रा शुरू हो गई है और क्या शुरुआत है।”

सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरु इन प्रोजेक्ट्स में साथ कर चुके हैं काम

बता दें सामंथा और राज ने सबसे पहले ‘द फैमिली मैन सीजन 2’ वेब सीरीज में साथ काम किया था। सीरीज में सामंथा ने ‘राजी’ का रोल प्ले किया था। सामंथा व राज पिछले साल रिलीज हुई सीरीज ‘सिटाडेल : हनी बनी’ के भारतीय स्पिन-ऑफ के लिए फिर से साथ आए और उम्मीद है कि वे ‘रक्त ब्रह्मांड’ और ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ में फिर से साथ काम करेंगे। उल्लेखनीय है सामंथा ने पहले दक्षिण भारतीय अभिनेता नागा चैतन्य से साल 2017 में शादी की थी, लेकिन चार साल बाद ही साल 2021 में दोनों अलग हो गए।

नागा ने पिछले साल के अंत में साउथ इंडियन एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ लगभग दो साल तक डेटिंग करने के बाद शादी कर ली। सामंथा ने हाल ही में बताया था कि तलाक के बाद उनका एक साल बहुत बुरा गुजरा था। उन्हें मानसिक परेशानी के साथ शारीरिक समस्या भी झेलनी पड़ी थी। बहरहाल फैंस चाहते हैं कि जिस तरह से नागा जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं, उसी तरह सामंथा भी हमसफर के साथ अब नई खुशहाल पारी शुरू कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज