न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अरमान ने भाई अमाल के साथ रिश्ते को लेकर कही यह बात, मां को याद कर भावुक हुई यह एक्ट्रेस, लिखा…

पिछले दिनों सिंगर अमाल मलिक ने उस वक्त सबको चौंका दिया था, जब उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर खुलासा किया था कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 May 2025 8:11:31

2 News : अरमान ने भाई अमाल के साथ रिश्ते को लेकर कही यह बात, मां को याद कर भावुक हुई यह एक्ट्रेस, लिखा…

पिछले दिनों सिंगर अमाल मलिक ने उस वक्त सबको चौंका दिया था, जब उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर खुलासा किया था कि मुझे कई सालों से यह महसूस करवाया गया कि मैं अपनी मेहनत के बावजूद अपनों को सुरक्षित और बेहतर जिंदगी देने में असफल रहा हूं। अब मैं अपने परिवार के साथ सिर्फ पेशेवर रिश्ते रखूंगा। इस बयान के सामने आने के बाद उनके फैंस और इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी। लोग यह मानने लगे कि शायद अमाल और उनके छोटे भाई सिंगर अरमान मलिक के बीच भी कुछ खटास आ गई है। अब अरमान ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है और उनका अमाल के साथ रिश्ता हमेशा की जैसे मजबूत है।

अरमान ने अपने आने वाले नए म्यूजिक एल्बम का ऐलान करते हुए बताया कि वे एक सोलो सिंगल लेकर आ रहे हैं, जिसे उनके छोटे भाई अमाल ने कंपोज किया है। अरमान ने कहा कि मैंने एक सिंगल गाया है, जिसे अमाल ने कंपोज किया है। इसका टाइटल ‘संभावित बीवी’ है। यह एक हिंदी-पंजाबी गाना है और इसे अगले एक या दो महीनों में रिलीज करने की योजना है। अरमान ने साफ किया कि उनका और अमाल का रिश्ता बिल्कुल पहले जैसा ही है। अरमान ने कहा कि हमारा रिश्ता हमेशा एक जैसा रहा है और ऐसा ही रहेगा।

हम एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं और बहुत करीबी हैं। सोशल मीडिया पर लोग चाहे जो अटकलें लगाएं। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो सोशल मीडिया पर कही बातों को लेकर परेशान होता है। मुझे बस इस बात की परवाह है कि मेरा भाई मेरे बारे में क्या सोचता है और मैं उसके बारे में क्या सोचता हूं। हमारा रिश्ता बहुत सुलझा हुआ है और उसमें कोई बदलाव नहीं आ सकता। अरमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साफ किया कि उनके और अमाल के बीच किसी प्रकार की कोई खटास नहीं है। उन्होंने लिखा कि लोग अफवाहें फैलाते हैं, लेकिन हकीकत यही है कि उनके रिश्ते में कोई समस्या नहीं है। बता दें अरमान और अमाल एक्टर डब्बू मलिक के बेटे और मशहूर संगीतकार अनू मलिक के भतीजे हैं।

आरती सिंह के जन्म के 37 दिन बाद ही हो गया था मां का देहांत

गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन एक्ट्रेस आरती सिंह को आज भी अपनी मां की कमी खलती है। हाल ही आरती मां को याद कर भावुक हो गईं और एक पोस्ट में दिल का दर्द बयान किया। आरती ने मां पद्मा की कुछ अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। आरती ने लिखा, “13 मई...उस दिन तुम चली गईं। मेरे जन्म के 37 दिन बाद। मुझे बस इतना पता है कि आपने पीला गाउन पहना हुआ था। और कुछ याद नहीं। जब वो तुम्हें अंतिम यात्रा पर ले जा रहे थे तो यह भी पता चला कि मैं तुमसे नहीं मिल पाऊंगी, क्योंकि मैं कमजोर बच्ची थी।

मैंने वही तस्वीरें डाली हैं, क्योंकि है ही नहीं और मेरी तो एक भी नहीं आपके साथ। मुझे आपकी याद आती है। मैं आपके स्पर्श को नहीं जानती। मुझे कुछ नहीं पता, लेकिन मुझे आपकी याद आती है। फिर कभी किसी जन्म में पैदा करना तो मुझे ही करना और कभी छोड़के नहीं जाना। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मां।” आरती की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स आरती को हिम्मत बंधा रहे हैं।

आरती की भाभी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने उनकी तस्वीर को सासू मां की तस्वीर के साथ शेयर करते हुए लिखा, “वो तुम्हारे और तुम्हारे भाई और हमारे बच्चों के अंदर जिंदा हैं।” बता दें कृष्णा और आरती को उनकी मां की मौत के बाद उनकी दोस्त गीता ने गोद लिया था और अपने बच्चों की तरह पाला। बता दें आरती ने पिछले साल बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी