न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: SMS स्टेडियम को तीसरी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

जयपुर के SMS स्टेडियम को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। IPL 2025 के तीन मैच यहीं होने हैं। पुलिस को अब तक धमकी देने वाले का सुराग नहीं मिला है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 13 May 2025 4:01:50

जयपुर: SMS स्टेडियम को तीसरी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

राजस्थान की राजधानी जयपुर में चर्चित सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) को लगातार बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है। मंगलवार (13 मई) को तीसरी बार स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले गुरुवार (8 मई) और सोमवार (12 मई) को भी इसी तरह की धमकी दी जा चुकी है। अब मंगलवार को एक बार फिर बम की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

SMS स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी इसलिए और भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि इसी स्टेडियम में IPL 2025 के बचे हुए 17 मैचों में से 3 मैच खेले जाने हैं। ऐसे में बम की धमकी मिलना मैचों की सुरक्षा और आयोजन पर सीधा असर डाल सकता है।

अब तक की जांच में कुछ नहीं मिला

बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के माध्यम से दी जा रही है। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने स्टेडियम की सुरक्षा कड़ी कर दी है। हालांकि, अब तक स्टेडियम में बम या विस्फोटक जैसी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। साथ ही पुलिस अभी तक उस संदिग्ध व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाई है जो ये धमकियां भेज रहा है। सोमवार को धमकी मिलने के बाद मंगलवार को फिर से नई धमकी मिली, जिसके बाद पूरे स्टेडियम में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

गौरतलब है कि जयपुर के SMS स्टेडियम में 18 मई को राजस्थान और पंजाब के बीच, 24 मई को पंजाब और दिल्ली के बीच, और 26 मई को पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेले जाने हैं।

खिलाड़ियों और प्रशंसकों की बढ़ी चिंता

SMS स्टेडियम को मिल रही इन धमकियों से खिलाड़ियों, आयोजकों और क्रिकेट प्रेमियों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस और प्रशासन स्टेडियम के चारों ओर सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

8 मई को पहली धमकी मिलने के बाद से ही स्टेडियम और उसके आस-पास के इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चल रहा है। हालांकि, 12 और 13 मई को फिर से धमकियां मिलने के बावजूद अभी तक पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका