पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने कर्नल सोफिया कुरैशी की बहादुरी की सराहना करते हुए उन सभी भारतीय मुसलमानों को भी सलाम किया है, जिन्होंने वीरता के साथ देश के लिए संघर्ष किया और यह साबित किया कि हम एकजुट होकर किस मकसद के लिए खड़े हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सुर्खियों में आई हैं।
शिखर धवन ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, "भारत की आत्मा इसकी एकता में बसती है। मैं कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे वीरों और उन तमाम भारतीय मुसलमानों को सलाम करता हूं, जिन्होंने देश के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी और यह दिखाया कि हम किस सिद्धांत के लिए एक साथ खड़े हैं। जय हिंद!"