न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ में बड़ा हादसा, बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, दो बच्चों समेत 5 की जलकर मौत

लखनऊ में किसान पथ पर गुरुवार सुबह बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में लगी आग से 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, बाकी यात्रियों ने कूदकर बचाई जान। फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर मौजूद।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 15 May 2025 8:27:04

लखनऊ में बड़ा हादसा, बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, दो बच्चों समेत 5 की जलकर मौत

लखनऊ में गुरुवार की सुबह एक भीषण हादसा हो गया। मोहनलालगंज क्षेत्र में स्थित किसान पथ पर बिहार से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस में सुबह लगभग 5 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में बस के अंदर सो रहे पांच यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, अन्य यात्रियों ने खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के समय बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने दरवाजा खोलकर मौके से भागने में सफलता पा ली। आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है।

जानकारी के अनुसार, यह स्लीपर बस बिहार की राजधानी पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे बस जब मोहनलालगंज के किसान पथ इलाके से गुजर रही थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय अधिकतर यात्री नींद में थे। ड्राइवर और कंडक्टर ने स्थिति बिगड़ते ही बस से कूदकर भागने का प्रयास किया और सफलतापूर्वक निकल गए। वहीं, बस के अंदर मौजूद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। कुछ यात्री खिड़कियों और दरवाजों से बाहर कूद गए, जबकि ऊपर की बर्थ पर सो रहे कुछ यात्री समय रहते बाहर नहीं निकल सके।

इस दौरान किसान पथ पर यातायात भी प्रभावित रहा। फायर ब्रिगेड को जैसे ही सूचना मिली, घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार अधिकांश यात्री जान बचाने में सफल रहे, लेकिन जो लोग ऊपर सो रहे थे, वे आग में फंस गए और जिंदा जल गए।

मोहनलालगंज और पीजीआई थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने बस से शवों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीजीआई थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि बस की ऊपरी मंजिल पर सो रहे पांच लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। मरने वाले सभी यात्री बिहार के निवासी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’