न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : उर्फी नहीं बन सकीं कांस 2025 का हिस्सा, शेयर की इमोशनल पोस्ट, इस एक्ट्रेस ने की तुर्किए नहीं जाने की अपील

‘बिग बॉस ओटीटी 1’ फेम सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने लुक और यूनिक ड्रेस के चलते हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 May 2025 7:31:30

2 News : उर्फी नहीं बन सकीं कांस 2025 का हिस्सा, शेयर की इमोशनल पोस्ट, इस एक्ट्रेस ने की तुर्किए नहीं जाने की अपील

‘बिग बॉस ओटीटी 1’ फेम सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने लुक और यूनिक ड्रेस के चलते हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। कई लोग उन्हें ऐसे पसंद करते हैं तो कई ट्रॉल भी करते हैं, लेकिन उर्फी पर इसका जरा भी असर नहीं पड़ता। अब हाल ही में उर्फी ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें बताया कि वह इस साल कांस 2025 में हिस्सा लेने वाली थीं, लेकिन उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और वहां जाने का सपना टूट गया। उर्फी ने वजह भी बताई। उल्लेखनीय है कि कांस फिल्म फेस्टिवल 13 मई से फ्रांस में शुरू हो चुका है।

उर्फी ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मैं पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया से दूर थी और कुछ अपलोड नहीं कर रही थी। इसी के साथ कहीं भी स्पॉट नहीं हो रही थी क्योंकि मैं मुश्किल दौर से गुजर रही थी। मेरा बिजनेस नहीं चल रहा था, मैंने काफी अलग-अलग कोशिशें भी कीं, लेकिन हर बार मुझे केवल रिजेक्शन ही मिला। मुझे इंडी वाइल्ड की तरफ से कांस में जाने का मौका भी मिला था, लेकिन मेरी खराब किस्मत के कारण मेरा वीजा ही कैंसिल हो गया और इस वजह से मेरी टीम भी काफी निराश हो गई।

कांस में जाने के लिए पिछले कुछ समय से कुछ क्रेजी आउटफिट पर काम कर रही थी लेकिन मेरा कांस में जाने का सपना ही टूट गया। हालांकि मुझे यकीन है कि आप में से भी कई लोग खुद रिजेक्शन से गुजर रहे होंगे और मुझे आपकी कहानियां जानना अच्छा लगेगा। ऐसी स्थिति में आइए एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं और मोटिवेट करते हैं। रिजेक्शन दुनिया का अंत नहीं है। ऐसे समय में आपको कड़ी मेहनत करने के लिए मोटिवेट करना चाहिए। खैर, रिजेक्शन के बाद निराश महसूस करना और फिर रोना आम बात है। रिजेक्शन के बाद मैं भी रोती हूं लेकिन उसके बाद क्या होता है? यदि आप ध्यान से देखें तो हर रिजेक्शन के बाद एक मौका मिलता है। जिंदगी में बहुत सारे रिजेक्शन आते हैं, लेकिन मैं रुकने वाली नहीं हूं और इसलिए आपको भी रुकना नहीं चाहिए।”

रुपाली गांगुली ने पोस्ट शेयर कर पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले तुर्किए पर निकाला गुस्सा

भारत के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले देश तुर्किए पर ‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का गुस्सा फूटा है। इस दौरान रुपाली ने भारतीय एक्टर्स और लोगों से खास अपील की है। रुपाली ने X (ट्विटर) पर लिखा, “प्लीज क्या हम तुर्किए की अपनी बुकिंग कैंसिल कर सकते हैं। यह मेरी सभी भारतीय सेलेब्स, इन्फ्लुएंसर्स और ट्रेवलर्स से रिक्वेस्ट है। भारतीय होने के नाते यह हम कर सकते हैं।” रुपाली के इस ट्वीट पर कई लोगों ने लिखा कि हम नहीं जाएंगे, पर एक्टर्स को कौन रोकेगा?

दूसरी ओर, कंपोजर विशाल मिश्रा ने कहा है कि वो तुर्की, अजरबैजान और अब चीन नहीं जाएंगे। बता दें पाकिस्तान की गलत हरकतों को बढ़ावा देने के पीछे चीन के साथ ही तुर्किए का भी पूरा-पूरा हाथ है। बीते कई दिनों से तुर्किए को बॉयकॉट करने की मांग उठ रही है। हर साल बड़ी संख्या में लोग भारत से तुर्किए घूमने जाते हैं, जिससे वहां की ट्रेवल इंडस्ट्री को तगड़ा फायदा होता है। रुपाली ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एएफएस आदमपुर वाली तस्वीरों को री-शेयर करते हुए लिखा था कि “जले पर नमक छिड़कना।” इससे पहले रुपाली ने पहलगाम हमले पर दुख जताने के साथ भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सपोर्ट किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी