न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोफिया कुरैशी को लेकर की विवादित टिप्पणी पर मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विजय शाह

मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, हाईकोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज, सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, जानिए पूरा मामला और मंत्री की सफाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 15 May 2025 11:25:55

सोफिया कुरैशी को लेकर की विवादित टिप्पणी पर मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विजय शाह

मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूरे देश को जानकारी देने वाली सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके चलते हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और मंत्री ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

हाईकोर्ट द्वारा एफआईआर दर्ज करने के निर्देश के बाद विजय शाह ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ याचिका दायर की है जिसमें उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही गई थी। साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इस याचिका पर जल्द सुनवाई की भी अपील की है।

FIR में शामिल धाराएं

कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर इंदौर जिले में बुधवार रात विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज की गई। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के बाद की गई है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152, 196(1)(B) और 197(1)(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वीडियो वायरल होने पर मांगी माफी

इस पूरे विवाद के बीच मंत्री विजय शाह का बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई। उनके इस्तीफे की मांग उठने लगी। स्थिति को संभालने के लिए विजय शाह ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी, जिसमें उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को अपनी "बहन" बताते हुए सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना की। उन्होंने कहा, “अगर मेरे बयान से किसी भी समाज की भावना आहत हुई हो, तो मैं दिल से शर्मिंदा हूं और माफी मांगता हूं।”

सेना और सोफिया के प्रति जताया सम्मान

मंत्री ने कहा कि वे कर्नल सोफिया कुरैशी और उनके साथियों के अदम्य साहस और बलिदान का सम्मान करते हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनकी मंशा कर्नल सोफिया के योगदान को समाज के सामने सम्मानपूर्वक प्रस्तुत करने की थी, लेकिन भावनाओं में बहकर उनके मुंह से कुछ ऐसे शब्द निकल गए जो नहीं निकलने चाहिए थे।

क्या था विवादित बयान?

ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक जनसभा में मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर टिप्पणी की थी जिसमें उन्होंने उन्हें आतंकवादियों की बहन बताया। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने आतंकवादियों की बहन को सेना में भेजा है। इसी कथन को लेकर विवाद गहराया और कानूनी कार्रवाई शुरू हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?