न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इमरान खान ने इसलिए किया था इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला, इधर-‘बड़े टप्पू’ ने बताया क्यों छोड़ा था TMKOC

आमिर खान के भांजे इमरान खान ने साल 2008 में फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि इमरान को अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Apr 2024 11:52:55

2 News : इमरान खान ने इसलिए किया था इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला, इधर-‘बड़े टप्पू’ ने बताया क्यों छोड़ा था TMKOC

आमिर खान के भांजे इमरान खान ने साल 2008 में फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि इमरान को अपने मामा की जैसे लोकप्रियता और सफलता नहीं मिली। इमरान ने साल 2015 में एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया था। इमरान सिल्वर स्क्रीन पर आखिरी बार फिल्म ‘कट्टी-बट्टी’ में नजर आए थे। अब इमरान ने इंडस्ट्री छोड़ने का कारण बताया है। फिल्म कंपेनियन को दिए एक इंटरव्यू में इमरान ने कहा कि फिल्मों के प्रति मेरा प्यार पैसे से प्रेरित नहीं था इसलिए मैंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया।

इंडस्ट्री में एक्टर्स के पास प्रचार, पीआर और मैनेजमेंट सहित पूरा एक इकोसिस्टम है। इस माहौल में हर कोई केवल पैसों पर ध्यान केंद्रित करता है। हर कोई इस बात पर फोकस कर रहा होता है कि फिल्मों, विज्ञापनों यहां तक की रिबन काटने वाले समारोहों से कौन कितना कमा रहा है। समय के साथ पैसा कमाना सफलता को मापने का प्राथमिक पैमाना बन जाता है। इमरान से पूछा गया कि क्या ‘कट्टी-बट्टी’ के फ्लॉप होने के चलते उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया तो उन्होंने कहा कि हां।

वैसे यह एक दिन में लिया गया फैसला नहीं है। मैंने ऐसा नहीं सोचा कि आज के दिन मैं इंडस्ट्री छोड़ रहा हूं। यह एक सप्ताह के एक महीने में बदलने, एक महीने के तीन महीने और फिर एक साल से दो साल बनने का पूरा प्रोसेस था। इसके बाद मैंने फैसला किया कि मैं इंडस्ट्री छोड़ दूंगा क्योंकि मेरा दिल इसमें नहीं है। इमरान ने खुलासा किया कि वह फिल्म निर्माता अब्बास टायरवाला के साथ एक जासूसी वेब सीरीज में नजर आने वाले थे, लेकिन अफसोस इसे रद्द कर दिया गया।

इमरान बोले कि मुझे इस बात की खुशी है कि इस सीरीज पर बात नहीं बन पाई। खुशी की वजह यह है कि मैं ऐसा किरदार नहीं निभाना चाहता, जो बंदूक से समस्याओं का समाधान करता हो। अब भी इंडस्ट्री में लौटने के विचार पर मेरी चर्चा चल रही है। इस सिलसिले में मैं कई निर्माताओं से बातचीत में लगा हुआ हूं और मुझे कुछ प्रोजेक्ट मिले हैं, जो पसंद हैं। इमरान ने अब तक 12 फिल्मों में काम किया है।

राज अनादकट ने 5 साल तक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में किया काम

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में पहले कई सालों तक ‘टप्पू’ के किरदार को भव्य गांधी निभाते थे, लेकिन फिर ‘बड़े टप्पू’ का रोल राज अनादकट निभाने लगे। उन्होंने 5 साल तक इस रोल को प्ले किया। राज भी खूब लोकप्रिय हो गए, लेकिन उन्होंने अचानक शो छोड़ दिया था। लंबे वक्त के बाद राज ने खुद यूट्यूब चैनल पर इसका खुलासा कर दिया है। राज ने कहा कि मैं जहां पर भी जाता हूं लोग मुझसे यही सवाल पूछते हैं कि आपने TMKOC क्यों छोड़ा।

मैं कई बार इस बारे में बात कर चुका हूं लेकिन फिर भी आज तक मुझसे ये सवाल बहुत पूछा जा रहा है। इसलिए मैंने सोचा कि इस सवाल का जवाब दे ही दूं। मैंने इस शो में 5 साल तक काम किया, अगर मैं गलत नहीं हूं तो मैंने इस शो में एक हजार से भी ज्यादा एपिसोड्स किए हैं। मेरा ये सफर बहुत खूबसूरत रहा, लेकिन मुझे एक एक्टर के रूप में आगे बढ़ना था और ज्यादा ग्रो करना था।

मैं इस क्षेत्र में अलग-अलग किरदार जीना चाहता हूं और साथ ही जिंदगी में भी नई चीजें देखना चाहता हूं। इसलिए मैंने इस शो को छोड़ने का फैसला लिया। मैं हमेशा इस रोल का शुक्रगुजार हूं। आप सबने मुझे ‘टप्पू’ के रोल में स्वीकार किया इसके लिए भी मैं सभी का शुक्रगुजार हूं। इससे पहले राज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। बियर्ड लुक में राज किसी डॉक्यूमेंट पर साइन कर रहे हैं। राज ने कैप्शन में लिखा, “नई शुरुआत।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष