होली के त्योहार को देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर तरफ रंगों फैले हुए हैं। ऐसे में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स भी सेलिब्रेशन में पीछे नहीं हैं। ऐसे में एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी की पूर्व कंटेस्टेंट उर्फी जावेद ने भी होली मनाते हुए अपना वीडियो शेयर कर दिया है। उर्फी ने होली पर एक जबरदस्त आउटफिट को चुना है। उन्होंने क्लासिक व्हाइट कुर्ते को पहना है। यह कुर्ता बैकलेस है और इसमें आगे एक बड़ा सा कट-आउट डिजाइन भी है। इस कुर्ते के साथ उन्होंने लाल रंग की लेग्गिंग पहनी है और लाल दुपट्टा गले में डाला हुआ है। उर्फी जावेद का यह लुक काफी फ्रेश और खूबसूरत लग रहा है।














