न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मी में स्किन टैनिंग से परेशान? जानिए असरदार घरेलू नुस्खे जो दिलाएं राहत और लौटाएं निखार

गर्मी में स्किन टैनिंग से परेशान हैं? जानिए खीरा, नींबू, हल्दी, बेसन जैसे घरेलू नुस्खों से कैसे पाएं राहत। ये उपाय आपकी स्किन को दें ठंडक, नमी और नैचुरल ग्लो।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 3:27:01

गर्मी में स्किन टैनिंग से परेशान? जानिए असरदार घरेलू नुस्खे जो दिलाएं राहत और लौटाएं निखार

गर्मी से तो हर कोई बेहाल हो जाता है, खासतौर पर जब तेज धूप और उमस शरीर को थका देती है। लेकिन इस मौसम में सबसे ज्यादा असर हमारी स्किन पर ही पड़ता है, जिससे वह जल्दी डैमेज होने लगती है। तेज़ धूप में लंबे समय तक रहने से स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचता है और धीरे-धीरे स्किन का रंग गहराने लगता है। चेहरे पर टैनिंग और काले धब्बों की समस्या आम हो जाती है, जो हमारी नैचुरल खूबसूरती को फीका कर देती है। ऐसे में कुछ प्रभावी घरेलू उपाय अपनाकर इस टैनिंग से राहत पाई जा सकती है। आइए जानते हैं इन आसान और कारगर नुस्खों के बारे में विस्तार से...

पहले समझिए टैनिंग आखिर होती क्या है?

जब हमारी स्किन सूर्य की तेज़ किरणों के संपर्क में आती है, तब वह खुद को हानिकारक यूवी किरणों से बचाने के लिए एक नेचुरल प्रक्रिया शुरू करती है। यह प्रक्रिया मेलेनिन के प्रोडक्शन से जुड़ी होती है। जितनी अधिक देर तक स्किन सूरज की रोशनी में रहती है, उतना ही ज्यादा मेलेनिन बनने लगता है। इसका सीधा असर स्किन के रंग पर पड़ता है, जिससे उसका रंग गहरा हो जाता है और टैनिंग की समस्या हो जाती है।

टैनिंग से बचाने और हटाने के लिए बेहतरीन घरेलू उपाय

1. खीरा – प्राकृतिक ठंडक देने वाला उपाय

गर्मी के मौसम में खीरे का सेवन तो होता ही है, लेकिन इसका त्वचा पर भी लाभकारी असर होता है। खीरे का रस न सिर्फ स्किन को ठंडक देता है, बल्कि उसे हाइड्रेट भी रखता है। खीरे के रस में नींबू की कुछ बूंदें और थोड़ा गुलाबजल मिलाकर, कॉटन बॉल से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। कुछ देर तक इसे छोड़ दें और फिर सादे पानी से धो लें। इससे टैनिंग कम होने लगती है।

2. नींबू – विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट का खजाना

नींबू सिर्फ गले की प्यास बुझाने के लिए नहीं, बल्कि स्किन की टैनिंग हटाने में भी बेहद उपयोगी है। इसमें मौजूद विटामिन C स्किन को रिपेयर करता है। नींबू के रस को सीधे स्किन पर लगाएं और कुछ मिनट के बाद धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से टैनिंग धीरे-धीरे हल्की पड़ने लगेगी।

3. दही-टमाटर का मिश्रण – नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट

गर्मियों में दही और टमाटर दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन स्किन के लिए भी ये बेहतरीन होते हैं। दो चम्मच दही में एक चम्मच टमाटर का रस मिलाएं और तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20-25 मिनट तक छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से स्किन को धो लें। ये नुस्खा स्किन से मृत कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है।

4. हल्दी और बेसन का फेस पैक – स्किन को दे गहराई से पोषण

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जबकि बेसन स्किन को एक्सफोलिएट करता है। एक कटोरी में दो चम्मच बेसन लें, उसमें आधा चम्मच हल्दी मिलाएं और पानी या गुलाबजल की मदद से इसका पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें और फिर धीरे-धीरे मसाज करते हुए धो लें।

5. शहद-पपीता पेस्ट – नमी और पोषण का बेहतर कॉम्बिनेशन

पपीता और शहद दोनों मिलकर स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ उसे पोषण भी देते हैं। दो चम्मच पका हुआ पपीता मैश करें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ दें और फिर धो लें। इससे स्किन न सिर्फ ग्लोइंग होगी बल्कि टैनिंग भी धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

इन आसान से घरेलू उपायों को नियमित रूप से अपनाने से गर्मी में स्किन को टैनिंग से काफी हद तक राहत मिल सकती है। इसके साथ ही बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल और हाइड्रेट रहना न भूलें, ताकि आपकी स्किन अंदर से हेल्दी और बाहर से ग्लोइंग बनी रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत