न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

न सवालों का जवाब, न खाना... सोनम रघुवंशी बार-बार दोहराती रही – ‘सिर में दर्द है’

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस शिलॉन्ग ले जा रही है। पूरे रास्ते वह शांत रही, सिरदर्द की शिकायत करती रही। जांच में साजिश और कॉन्ट्रैक्ट किलर्स की गिरफ्तारी जैसे कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 1:50:33

न सवालों का जवाब, न खाना... सोनम रघुवंशी बार-बार दोहराती रही – ‘सिर में दर्द है’

इंदौर की सोनम रघुवंशी अब पूरे देशभर में सनसनी का विषय बनी हुई है। शादी के महज एक महीने बाद अपने ही पति राजा रघुवंशी की क्रूर हत्या के आरोप में सोनम को गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) से मेघालय पुलिस द्वारा शिलॉन्ग ले जाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी और आगे की जांच को अंजाम मिलेगा।

सोनम को गाजीपुर से होते हुए बिहार, कोलकाता, गुवाहाटी और फिर शिलॉन्ग तक ले जाया जा रहा है। यह लंबा सफर पूरी तरह से कड़ी पुलिस निगरानी, सुरक्षा और गोपनीयता के बीच तय किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, इस पूरे रास्ते में सोनम का रवैया बिल्कुल शांत और भावशून्य रहा। जब भी उससे कुछ पूछा गया, उसने सिर्फ यही जवाब दिया- "मेरे सिर में दर्द हो रहा है।" खाने के लिए कहने पर भी उसने कुछ नहीं खाया और लगातार चुप रही।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोनम ने रास्ते भर किसी भी पुलिसकर्मी से कोई विशेष संवाद नहीं किया। वह पूरी तरह से मौन रही और सिर्फ सिरदर्द की बात दोहराती रही। पुलिस को अब यह उम्मीद है कि शिलॉन्ग पहुंचने के बाद विस्तृत पूछताछ में इस हाई-प्रोफाइल हत्या से जुड़ी कई गुत्थियाँ सुलझ सकती हैं।

सोनम को मेघालय ले जा रही टीम की रणनीति

राजा रघुवंशी मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तारी के बाद यूपी की सीमा से बिहार होते हुए शिलॉन्ग ले जाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यूपी पुलिस ने सोनम को यूपी से बाहर लाकर बिहार पुलिस के हवाले किया, जहां से कड़ी सुरक्षा में उसे पटना एयरपोर्ट ले जाया गया।

पुलिस की योजना है कि पटना से कोलकाता के लिए 3:55 बजे की फ्लाइट से सोनम को रवाना किया जाएगा, जिसके बाद वह गुवाहाटी होते हुए शिलॉन्ग पहुंचेगी। यह पूरा ऑपरेशन संवेदनशील माना जा रहा है।

मेघालय पुलिस का सनसनीखेज दावा

जांच में मेघालय पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है कि राजा रघुवंशी की हत्या कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर इस हत्या की योजना बनाई थी। यह मर्डर प्लानिंग पहले से तय थी और इसे अंजाम देने के लिए समय, जगह और तरीके को भी खासतौर से चुना गया था।

चार कॉन्ट्रैक्ट किलर गिरफ्तार, जांच में जुटे कई सुराग

इस मर्डर केस में मेघालय पुलिस ने पहले ही चार कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें हत्या को अंजाम देने के लिए शिलॉन्ग बुलाया गया था। पूछताछ में इन शूटरों ने हत्या की साजिश, सोनम की संलिप्तता, पैसों के लेनदेन और पूरे क्राइम प्लान की परतें खोल दी हैं।

अब इस केस की जांच और भी गहराई में की जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड से जुड़ी पूरी सच्चाई देश के सामने होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल