न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा की नजदीकियां सोनम को नहीं थीं पसंद, आशिक राज कुशवाहा से हुई चैटिंग में खुला राज

हनीमून पर पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा के बीच चैट से खुल रही साजिश की परतें। जानिए अब तक की पूरी जांच और गिरफ्तारी की कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 3:47:33

राजा की नजदीकियां सोनम को नहीं थीं पसंद, आशिक राज कुशवाहा से हुई चैटिंग में खुला राज

हनीमून पर पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी से पुलिस की गहन पूछताछ का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि सोनम शादी से पहले और शादी के बाद भी कथित प्रेमी राज कुशवाहा के संपर्क में लगातार बनी रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने शादी के दौरान भी राज से बातें कीं और राजा रघुवंशी से जुड़ी कई निजी शिकायतें उसे मैसेज के ज़रिए भेजीं। हालांकि, पुलिस ने इन पहलुओं को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच का दायरा तेज़ी से बढ़ रहा है।

राज से की शिकायतें, राजा से दूरी बनाने के संकेत

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है कि सोनम और राज के बीच जो चैट सामने आई है, उसमें सोनम ने साफ तौर पर कहा था कि उसे राजा रघुवंशी का उसके करीब आना बिल्कुल पसंद नहीं है। उसने यह भी बताया कि शादी से पहले ही वह राजा से भावनात्मक दूरी बनाना शुरू कर चुकी थी। चौंकाने वाली बात यह है कि चैनल को सूत्रों ने बताया कि सोनम ने शादी के महज तीन दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ राजा की मौत की साजिश रचनी शुरू कर दी थी।

किसने की हत्या: साजिश की गहराई में उतरती पुलिस

अब खबर यह भी है कि सभी आरोपियों को जल्द ही मेघालय ले जाया जाएगा, जहां वारदात हुई थी। समाचार एजेंसी वार्ता के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश दंडोतिया ने बताया कि अभी चारों आरोपी इंदौर में ही हैं और शिलॉन्ग पुलिस की टीम लगातार पूछताछ में जुटी हुई है। तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड ले लिया गया था और चौथे की रिमांड भी जल्द ली जाएगी, जिसके बाद सभी को शिलॉन्ग भेजा जाएगा।

चारों आरोपी और उनके बैकग्राउंड की जानकारी

पुलिस ने बताया कि तीन आरोपी—राज कुशवाहा के करीबी दोस्त हैं।

राज कुशवाहा, जो सोनम के ऑफिस में काम करता था, मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है।

आकाश राजपूत, जो वर्तमान में बेरोजगार है।

विशाल चौहान, जो बीकॉम सेकंड ईयर का छात्र है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से किसी का भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और सभी की उम्र 20 से 25 साल के बीच है, जिससे पुलिस को भी इनकी भूमिका और मानसिकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

राजा के अंतिम संस्कार में शामिल था आरोपी राज कुशवाहा

राजेश दंडोतिया ने बताया कि राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार में राज कुशवाहा भी मौजूद था, और इसके कई वीडियो सबूत के तौर पर सामने आ चुके हैं। उस समय किसी को यह अंदाजा नहीं था कि यह व्यक्ति हत्या की साजिश में शामिल हो सकता है। पुलिस ने कल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें दो इंदौर से, एक सागर जिले के बीना से, और एक उत्तरप्रदेश के ललितपुर से पकड़ा गया। सोनम को भी उसी दिन उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले से बरामद किया गया।

राजा और सोनम रघुवंशी: शादी से हत्या तक का सफर

राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए 20 मई को गुवाहाटी के बाद शिलॉन्ग पहुंचे थे। लेकिन 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए।

लंबी तलाशी और जांच के बाद 2 जून को राजा का शव एक गहरी खाई से बरामद हुआ, जबकि सोनम रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। कई दिनों तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला। फिर अचानक सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर दिखाई दी, जहां से उसे पकड़कर शिलॉन्ग पुलिस की टीम ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?