न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘दोनों’ फिल्म का एक और गाना ‘रांगला’ हुआ रिलीज, ‘एनिमल’ से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आया सामने

सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा की डेब्यू फिल्म ‘दोनों’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वैसे भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Sep 2023 7:44:04

‘दोनों’ फिल्म का एक और गाना ‘रांगला’ हुआ रिलीज, ‘एनिमल’ से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आया सामने

सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा की डेब्यू फिल्म ‘दोनों’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वैसे भी स्टार किड्स पर दर्शक विशेष प्यार लुटाते हैं क्योंकि वे उनसे इमोशनली कनेक्टेड होते हैं। ऐसे में देखना है कि राजवीर-पलोमा की फिल्म को सिनेमाघरों में कैसा रिस्पोंस मिलता है। बहरहाल शनिवार (23 सितंबर) को फिल्म का एक और गाना ‘रांगला’ रिलीज कर दिया गया है।

इसे प्रतिभा सिंह बघेल और शंकर महादेवन ने अपनी आवाजों से सजाया है। इसका संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है और बोल इरशाद कामिल के हैं। इससे पहले सामने आए फिल्म के दो गाने टाइटल ट्रैक और 'अग्ग लगदी' को भी सोशल मीडिया पर शानदार कमेंट्स मिले थे। राजवीर ने इस सोंग के बारे में कहा कि यह एक ऐसा गाना है जिसमें आप खो जाते हैं। यह वास्तव में ‘दोनों’ की आत्मा है।

यह आखिरी गाना था जिसे हमने शूट किया था और यह फिल्म में हमारी यात्रा का बेहद सुंदर अंजाम था। पलोमा ने कहा कि रांगला फिल्म की जान है! लीरिक्स, आवाज, धुन सभी में आपके दिलों को छू लेने की ताकत है। इस फिल्म के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या है। अवनीश की भी यह डेब्यू फिल्म है। फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

dono,dono film,rajveer deol,paloma,sunny deol,poonam dhillon,sooraj barjatya,rashmika mandanna,ranbir kapoor,anil kapoor,animal movie

रश्मिका से पहले रणबीर और अनिल कपूर के पोस्टर भी हो चुके जारी

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसके मुख्य पात्रों को धीरे-धीरे एक-एक कर पोस्टर के माध्यम से फैंस से रूबरू कराया जा रहा है। आज शनिवार (23 सितंबर) को नंबर आया एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का। उनका फर्स्ट लुक जारी हो गया है। रश्मिका फिल्म में रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में हैं।

रश्मिका ने ट्विटर पर 'तुम्हारी गीतांजलि' कैप्शन देते हुए लुक शेयर किया है। पोस्टर में रश्मिका का किरदार गीतांजलि मैरून और सफेद चेकदार साड़ी में है। रश्मिका ने बिंदी लगा रखी है। उनके बाल पीछे बंधे हुए हैं और उनके चेहरे पर एक मुस्कान है। पोस्टर में जानकारी दी गई है कि इसका टीजर 28 सितंबर को जारी किया जाएगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर रश्मिका का लुक टॉकिंग पॉइंट बन गया है।

इससे पहले रणबीर और अनिल कपूर का भी फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसने रोमांच पैदा कर दिया। बता दें कि एक्शन थ्रिलर 'एनिमल' देखने के लिए आपको 1 दिसंबर तक इंतजार करना पड़ेगा। मेकर्स इसे हिंदी के साथ तमिल, तेलगु, कन्नड़, मलयालम भाषा में भी रिलीज करेंगे। वांगा की पिछली फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ को भी 3 भाषाओं में रिलीज किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका