Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डेनमार्क की विक्टोरिया कजेर ने जीता Miss Univers 2024 का खिताब, जानें-भारत की रिया ने तय किया कितना सफर

मिस डेनमार्क विक्टोरिया कजेर ने मिस यूनिवर्स 2024 का खिताब जीत लिया है। सौंदर्य प्रतियोगिता का 73वां संस्करण शनिवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Nov 2024 1:39:59

डेनमार्क की विक्टोरिया कजेर ने जीता Miss Univers 2024 का खिताब, जानें-भारत की रिया ने तय किया कितना सफर

मिस डेनमार्क विक्टोरिया कजेर थेलविग ने मिस यूनिवर्स 2024 का खिताब जीत लिया है। सौंदर्य प्रतियोगिता का 73वां संस्करण शनिवार (16 नवंबर) को एरिना सीडीएमएक्स मैक्सिको सिटी, मैक्सिको में आयोजित किया गया। कंपिटिशन में 125 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया। पिछले साल की मिस यूनिवर्स निकारागुआ की शेन्निस पालासियोस ने अपने हाथों से विक्टोरिया के सिर पर ताज सजाया।

नाइजीरिया की चिडिम्मा अडेटशिना पहली रनरअप, मैक्सिको की मारिया फर्नांडा बेल्ट्रान दूसरी रनरअप, थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगस्री तीसरी रनरअप और वेनेज़ुएला की इलियाना मार्केज चौथी रनरअप रहीं। बता दें 21 साल की विक्टोरिया एक बिजनेस वुमेन और वकील हैं। वह बहुत अच्छीी डांसर भी हैं। सिर पर ताज सजने के बाद विक्टोरिया ने कहा कि मैं कभी भी लाइफस्टाबइल नहीं बदलूंगी। मैं आज तक जिस तरह से जी रही थी, आगे भी वैसे ही रहूंगी। हम अपनी गलतियों से ही सीखते हैं। हर दिन कुछ नया सीखते हैं और हमें इसे अपने भविष्य में लेकर जाना होता है।

यही कारण है कि मैं हर दिन को उसके अनुसार जीती हूं और खुद को पॉजिटिव रखने की कोशिश करती हूं। मैं कुछ भी बदलना नहीं चाहती। मुझे मैं अपने रूप में स्वीीकार करती हूं। बता दें जूरी पैनल में फैशन, मनोरंजन, कला और बिजनेस की दुनिया के मशहूर लोग शामिल थे। इनमें एमिलियो एस्टेफन, कैमिला गुइरीबिटी, जेसिका कैरिलो, माइकल सिन्को, ईवा कैवल्ली, नोवा स्टीवंस, जियानलुका वाची, फरीना, गैरी नादेर, गैब्रिएला गोंजालेज के नाम शुमार हैं।

चुनौती खत्म होने पर मंच पर ही रोने लगीं रिया सिंघा

भारत की रिया सिंघा (19) ने भी इसमें चुनौती पेश की। वह टॉप 30 तक तो पहुंचीं लेकिन टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं। प्रतियोगिता से बाहर होने के बाद रिया काफी इमोशनल हो गईं और मंच पर ही रोने लगीं। यह उनके लिए एक भावुक क्षण था। रिया ने मिस यूनिवर्स इंडिया ब्यूटी पेजेंट का क्राउन जीता था। इससे पहले तीन भारतीय सुंदरियां यह खिताब जीत चुकी हैं। सबसे पहले 1994 में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने इस पर कब्जा जमाया था।

इसके बाद लारा दत्ता और हरनाज संधु को भी यह गौरव हासिल हुआ। इस बार मिस यूनिवर्स के ताज को 'लुमिएरे डे ल’ इनफिनी’ नाम दिया गया था जिसका अर्थ अनंत का प्रकाश है। यह ताज महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व करता है। इसे हीरों के साथ 23 गोल्डन पर्ल से सजाया गया था। इसे फिलिपिंस के कारीगरों ने पारंपरिक टेक्नीक की मदद से 2 साल में बनाकर तैयार किया।

यह पहली बार था कि 28 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। दो दर्जन से ज्यादा महिलाएं इस श्रेणी में शामिल थीं। माल्टा की बीट्राइस नजोया 40 साल से ज्यादा उम्र की पहली और एकमात्र महिला बनीं, जो ग्रैंड फाइनल (टॉप 12) तक पहुंचीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका