Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘जेठालाल व चंपक चाचा’ के पिता के वीडियो वायरल, दिशा-मुनमुन के लिए दिलीप बोले ऐसा, ‘सुंदर’ को याद आई ‘बहना’

टीवी के फेमस सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का पहला एपिसोड 28 जुलाई 2008 को आया था। शो चंद दिनों में ही पॉपुलर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Jul 2025 12:29:53

2 News : ‘जेठालाल व चंपक चाचा’ के पिता के वीडियो वायरल, दिशा-मुनमुन के लिए दिलीप बोले ऐसा, ‘सुंदर’ को याद आई ‘बहना’

टीवी का फेमस सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का पहला एपिसोड 28 जुलाई 2008 को आया था। शो चंद दिनों में ही पॉपुलर हो गया। सोमवार को शो ने 17 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर एक पार्टी आयोजित की गई। इस दौरान शो के सभी कलाकार और क्रू मेंबर्स शामिल हुए। कार्यक्रम में खास बात ये रही कि शो के कलाकारों के साथ उनके परिवार के लोग भी इसका हिस्सा बने और इसे यादगार बनाया। अब इवेंट के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इन्हीं में से ‘जेठालाल’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी का एक वीडियो है, जिसमें वो अपने बुजुर्ग पिता को सहारा देते नजर आ रहे हैं। दिलीप पिता को स्टेज तक पहुंचा रहे हैं। इसके बाद वो पूरे समय उनके साथ मौजूद रहे। दिलीप के पिता ने ही 17 साल पूरे होने की खुशी में केक कट किया। इस दौरान चंपक चाचा का किरदार निभा रहे कलाकार अमित भट्ट के रियल लाइफ बापूजी भी देखने को मिले। अमित पिता का हाथ थामे स्पॉट हुए। शो के दो बड़े किरदारों के असल पिता को कैमरे के आगे सभी ने पहली बार देखा। जब मीडिया ने दिलीप से एक्ट्रेस दिशा वकानी (दयाबेन) पर सवाल किए, तो उन्होंने कहा कि हमने मिलकर कुछ आइकॉनिक सीन किए हैं।

वो भी ड्रामा आर्टिस्ट हैं, मैं भी ड्रामा से हूं। तो पहले दिन से ही हमारी कैमिस्ट्री एकदम जम गई थी। जो स्क्रिप्ट, जो सीन हमें मिले थे परफॉर्म करने के लिए वो भी इतने अच्छे लिखे गए थे। उसमें और थोड़ा तड़का डालकर बहुत ही मजे आए। जाहिर तौर पर पर्सनली एक एक्टर होने के नाते मैं उन्हें बहुत मिस करता हूं। वो जो मजा था, केमिस्ट्री थी और जो सीन आते थे, वो मैं मिस कर रहा हूं। बता दें दिशा शुरू से ही शो का हिस्सा थीं, लेकिन साल 2017 में मेटरनिटी ब्रेक लिया और उसके बाद वो शो में कभी लौटी ही नहीं। दिलीप ने एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (बबीता जी) संग शो में अपनी केमिस्ट्री को लेकर भी बात की।

दिलीप ने कहा कि एक एक्टर के तौर पर मैं हमेशा इस बात का ध्यान रखता हूं कि मासूमियत और अश्लीलता के बीच की पतली रेखा कभी पार न हो। शुरुआती दिनों में हम अहमदाबाद आउटडोर शूट के लिए ओल्ड एज होम गए थे। वहां पर बहुत सारी दादियां थीं और उन्होंने मुझे कहा उन्हें शो काफी पसंद है और जिस तरह से मैं ‘बबीता जी’ कहता हूं, उन्हें वह बहुत अच्छा लगता है। मुझे ये जानकार हैरानी हुई कि इतने पारंपरिक सोच वाले लोग भी शो को एंजॉय कर रहे थे। अगर आप सोसाइटी के अनुसार देखेंगे, ये एक अलग किस्म का रिलेशनशिप है और वे इसकी मासूमियत देखकर स्वीकार कर रहे हैं। एक एक्टर के तौर पर और एक स्क्रिप्ट राइटर के रूप में हम सही डायरेक्शन में जा रहे हैं।

तारक… में ‘सुंदर’ का किरदार निभा रहे मयूर वकानी ने दिशा के साथ काम का लिया मजा

TMKOC में एक्टर मयूर वकानी ‘जेठालाल’ के साले ‘सुंदर’ का किरदार निभा रहे हैं। वे सीरियल के साथ असल जिंदगी में भी ‘दयाबेन’ (दिशा) के भाई हैं। मयूर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिशा को लेकर भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। मयूर ने कहा कि मैं असित भाई का बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं। दिलीप सर और पूरी टीम का शुक्रगुजार हूं कि मैं अपनी बहन के साथ बचपन से थिएटर करता था। बचपन से उसके साथ मेरी जर्नी रही थी और वो जर्नी आशीष सर की वजह से कायम रही। ऐसा किसको मिलता है कि अपनी बहन के साथ इतना लंबी सफर वो तय करें। और आज भी बहन नहीं है तो मैं यहां परफॉर्म कर रहा हूं।

ईश्वर की कृपा से बहन के साथ परफॉर्म करने का जो मैंने मजा लिया है। हर एक पल...दिलीप सर, मैं, बहन, बाकी सबके साथ ही परफॉर्म करते-करते ईश्वर की कृपा रही कि ये जो जर्नी थी उसमें आगे बढ़ने की तो मैं पूरी टीम का शुक्रगुजार हूं, जो अभी हैं और जो पहले जर्नी में साथ रहे। वो सभी का और आप सभी दर्शकों का, जिन्होंने इतना सारा प्यार दिया। हर एक्टर के नसीब में नहीं होता कि ऐसा परिवार मिले। मैं आप लोगों के साथ में हूं। मैं बहना को भी बहुत मिस कर रहा हूं। और ये जर्नी शानदार रही।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका