न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ का पत्र पाकर खुश हुईं फराह, शेयर किया वीडियो, इस दिन रिलीज होगा रजनीकांत की ‘कुली’ का ट्रेलर

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान पिछले कुछ समय से अपने कुकिंग व्लॉग्स को लेकर सुर्खियों में हैं। वह सेलेब्स के घर जाकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Jul 2025 2:53:43

2 News : अमिताभ का पत्र पाकर खुश हुईं फराह, शेयर किया वीडियो, इस दिन रिलीज होगा रजनीकांत की ‘कुली’ का ट्रेलर

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान पिछले कुछ समय से अपने कुकिंग व्लॉग्स को लेकर सुर्खियों में हैं। वह सेलेब्स के घर जाकर उन्हें कुछ न कुछ पकाने का टास्क देती हैं। ऐसे में फराह की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। कुछ समय पहले फराह सोनी टीवी के रियलिटी कुकिंग शो मास्टर शेफ में जज और होस्ट की भूमिका में नजर आई थीं। इस बीच फराह इसलिए लाइमलाइट में हैं क्योंकि उन्हें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक हाथ से लिखा हुआ खत भेजा है। फराह ने कहा कि यह उनके लिए बहुत खास है और इस चिट्ठी ने उनका साल बना दिया। इसके लिए फराह ने एक्ट्रेस राधिका मदान का आभार जताया।

फराह ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्होंने यूट्यूब चैनल के लिए एक वीडियो शूट किया था, जो एक्ट्रेस राधिका मदान के घर पर हुआ। वहां उन्हें अचानक अमिताभ का लेटर मिला। फराह वीडियो में बोलती हैं, “हाय दोस्तों, पिछले हफ्ते मैं राधिका मदान के खूबसूरत घर पर शूट कर रही थीं। वहां मुझे अमिताभ बच्चन जी का एक हाथ से लिखा हुआ खत दिखा, जिसे राधिका ने फ्रेम करवा कर रखा था। मैंने मजाक में कहा, अमिताभ बच्चन जी, आपने तो मुझे ऐसा कोई खत कभी नहीं भेजा! प्लीज मुझे भी एक खत भेजिए। और सोचो आगे क्या हुआ! मुझे सच में अमिताभ बच्चन जी का एक खूबसूरत हाथ से लिखा हुआ खत मिल गया।

मैं बहुत खुश हूं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। अगर आप दिल से कुछ चाहो, तो पूरी कायनात उसे आपसे मिलाने में लग जाती है, यही बात अब सच हो गई। मैंने मजाक में खत मांगा था और अमिताभ ने मुझे खूबसूरत खत भेज दिया। बच्चन साहब ने ये खत देर रात 3 बजकर 13 मिनट पर लिखा था। अमिताभ हमारे व्लॉग्स देख रहे हैं और अब मैं आप सभी को उनका लिखा हुआ यह खत पढ़कर सुनाने वाली हूं। राधिका तुम्हारी वजह से मुझे अपना खुद का फ्रेम किया हुआ खत मिला।

मैं इसे फ्रेम करवाकर अपने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के साथ रखूंगी। इसके बाद फराह खान ने लेटर पढ़कर सुनाया, जिसमें लिखा था प्यारी फराह, कुछ ऐसे पल होते हैं जब अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभा की तारीफ करना भी कम पड़ जाता है। 'सराहना' शब्द आपके रचनात्मक योगदान के लिए बहुत छोटा लगता है। आने वाले सालों में भी आपकी बेबाक और मजेदार बातें यूं ही जारी रहें। आपको मेरा प्यार, स्नेह और शुभकामनाएं।

‘कुली’ में आमिर खान का भी है कैमियो, सिनेमाघरों में 14 अगस्त को होगी रिलीज

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कुली’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। मेकर्स ने मूवी के ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। इसके साथ ही एक इंटेंस पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिसमें फिल्म के सभी लीड एक्टर्स हैं। सन पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस और लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। सन पिक्चर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “इंतजार खत्म हुआ! सबसे बहुप्रतीक्षित #Coolie Trailer आ रहा है 2 अगस्त को। #Coolie रिलीज हो रही है 14 अगस्त को वर्ल्डवाइड।”

पोस्टर में रजनीकांत, नागार्जुन, आमिर खान, श्रुति हासन, उपेन्द्र, सौबिन शाहीर और सत्यराज जैसे दिग्गज हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के साथ-साथ एक भव्य प्री-रिलीज इवेंट का आयोजन चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। ‘कुली’ में आमिर और रजनीकांत लगभग 30 साल बाद एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों 1995 की फिल्म ‘आतंक ही आतंक’ में साथ दिखे थे, जिसमें जूही चावला और ओम पुरी भी थे।

आमिर ‘दाहा’ नाम के एक इंटेंस और रॉ किरदार में नजर आएंगे। कुछ हफ्ते पहले रिलीज हुए पोस्टर में उनका यह बोल्ड अवतार खूब वायरल हुआ था। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ से टकराएगी, जो 14 अगस्त को ही रिलीज हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी