न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड में भी रक्षा बंधन पर दिखी मजबूत बोंडिंग, परवान चढ़ीं अक्षय-कियारा-कृति सहित इन सितारों की भावनाएं

आज बुधवार (30 अगस्त) को देशभर में रक्षाबंधन त्योहार की धूम है। इस मौके पर आम हो या खास सबके सब खुशियां मना रहे हैं। खास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Aug 2023 8:02:37

बॉलीवुड में भी रक्षा बंधन पर दिखी मजबूत बोंडिंग, परवान चढ़ीं अक्षय-कियारा-कृति सहित इन सितारों की भावनाएं

आज बुधवार (30 अगस्त) को देशभर में रक्षाबंधन त्योहार की धूम है। इस मौके पर आम हो या खास सबके सब खुशियां मना रहे हैं। खास तौर पर भाई-बहन का प्यार देखते ही बन रहा है। जहां बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध उनकी लंबी उम्र की कामना की है, वहीं भाई भी बहनों को हमेशा उनकी रक्षा करने का वचन दे उन पर भरपूर प्यार लुटाते नजर आए।

बॉलीवुड भी इस मामले में पीछे नहीं रहा। सोशल मीडिया के माध्यम से कलाकारों ने सबको रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए फैंस को खुद से जुड़ी गतिविधियों से भी रूबरू कराया। साथ ही अपनी भावनाओं का इजहार किया। किसी ने भाई-बहन के साथ फोटो शेयर की तो किसी ने वीडियो के माध्यम से बताया कि उसने इस त्योहार को कैसे सेलिब्रेट किया।

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने दोनों भाइयों के साथ फोटो शेयर कर लिखा-“मेरे बच्चे पहले, भाई बाद में, दोस्त पहले, भाई-बहन बाद में, सोलमेट पहले, रक्षक बाद में।” एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने छोटे भाई के साथ कई तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया और लिखा – “आज तुम्हें थोड़ा ज्यादा मिस कर रही हूं।” हाल ही मिमी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीतने वालीं कृति सेनन ने अपनी छोटी बहन नुपुर के साथ एक वीडियो शेयर किया और लिखा – ‘सेनन बहनें @nupursanon सबसे अच्छी बहन हैं। हैप्पी राखी।’

अक्षय कुमार ने बहन के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा–‘तू मेरी नाल है ते जिंदगी विच सब चंगा..मेरी बहन हमेशा मेरी ताकत रही है..’ ड्रीम गर्ल 2 की सफलता एंजॉय कर रहीं एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भाई के साथ एक बचपन की तस्वीर शेयर की और लिखा–‘हैप्पी राखी...हमेशा तुम्हें प्यार करूंगी..।’ एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भाई और एक्टर साकिब सलीम के साथ फोटो शेयर कर लिखा–“ये ऐसे प्यार दिखाता है।” ऋचा चड्ढा ने भाइयों के साथ वीडियो शेयर कर लिखा–“ सबको मिस कर रही हूं।”

सारा ने तैमूर-जेह-इब्राहिम को बांधी राखी, करीना ने शेयर की Photos

एक्ट्रेस सारा अली खान अपने छोटे-छोटे भाइयों तैमूर अली खान और जेह अली खान को राखी बांधने के लिए करीना कपूर खान के घर पर पहुंचीं। सारा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह करीना के घर के अंदर जाती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान सारा ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। लोगों को उनका ये लुक खूब पसंद आ रहा है। सारा ने ब्राउन कलर का शरारा सूट पहना हुआ है।

सारा ने अपना गार्जियस लुक लाइट मेकअप और खुले बालों के साथ पूरा किया है। घर में एंट्री करने से पहले सारा ने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। बाद में करीना ने इंस्टाग्राम पर राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं। इनमें सारा तीनों भाइयों तैमूर, जेह और इब्राहिम अली खान को राखी बांधते हुए दिखाई दीं। सैफ अली खान के तीनों बेटे एक जैसे कपड़े पहने हुए थे। एक फोटो में सैफ की बहनें सोहा और सबा भी दिखीं।

बता दें कि करीना, सैफ की दूसरी पत्नी हैं। सैफ की पहली शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ हुई थी। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की है, जिनमें वह अपनी कजिन बहनों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। एक फोटो में उन्होंने एक बहन को गोद में उठाया हुआ है। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भाई संग फोटो शेयर की है। हालांकि ये तस्वीर पुरानी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार