न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सारा अली खान को बाइक पर घुमाकर मुश्किल में फंसे विक्की कौशल, थाने पहुंचा पूरा मामला

विक्की कौशल शूटिंग में सारा अली खाना को जिस बाइक पर बैठकर घुमा रहे थे उसका नंबर फर्जी निकला। नंबर के असली मालिक ने थाने में इसको लेकर शिकायत की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Dec 2021 6:39:22

सारा अली खान को बाइक पर घुमाकर मुश्किल में फंसे विक्की कौशल, थाने पहुंचा पूरा मामला

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह वीडियो लुका-छिपी-2 फिल्म के दौरान का था। वीडियो में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) सारा अली खान को बाइक पर घुमाते हुए नजर आए थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद विक्की कौशल मुश्किल में पड़ गए है। दरअसल, विक्की कौशल शूटिंग में सारा अली खाना को जिस बाइक पर बैठकर घुमा रहे थे उसका नंबर फर्जी निकला। नंबर के असली मालिक ने थाने में इसको लेकर शिकायत की है। वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर आरटीओ तक का कहना है कि फिल्म निर्माताओं ने गैर-कानूनी काम किया है। मामले में विस्तार से जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान शहर में ही हैं। उनका सारा को बाइक पर बैठाकर घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो को जब एरोड्रम इलाके में रहने वाले जय सिंह यादव ने देखा तो वे चौंक गए। उनकी स्कूटी का नंबर विक्की की बाइक पर लगा था। इसके बाद यादव पुलिस थाने पहुंच गए और शिकायत कर दी। जय सिंह के बेटे रवि यादव ने बताया कि MP-09-UL-4872 उनकी स्कूटर का नंबर है। ये गाड़ी उन्होंने एरोड्रम स्थित शोरूम से 25 मई 2018 को खरीदी थी। उन्होंने बताया कि फिल्म वालों ने कैसे मेरी स्कूटर का नंबर बाइक पर लगाया। उस गाड़ी से कुछ घटना-दुर्घटना हो गई तो कौन जिम्मेदार होगा, फंसूंगा तो मैं ही।

पूरे मामले में इंदौर RTO जितेंद्र रघुवंशी का कहना है कि फिल्म बनाने वालों ने यह गलत काम किया। किसी भी वाहन का नंबर कोई अन्य व्यक्ति चाह कर भी उपयोग नहीं कर सकता। चाहे वाहन स्वामी खुद की सहमति भी प्रदान कर दे। इस मामले की जानकारी मिली है। इसकी विस्तार से जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल फिल्म के इस सीन को लेकर विक्की कौशल और फिल्म डायरेक्टर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि, अब स्कूटर मालिक खुद पुलिस की शरण में पहुंच गया है और आरटीओ दफ्तर में भी इसकी शिकायत की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो