न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलिवुड में कहर बरपा रहा कोरोना, एक हफ्ते में ये सिलेब्रिटीज हुए संक्रमित

कोविड-19 प्रोटोकॉल अपनाने के बावजूद बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के बहुत सारे सिलेब्रिटीज तेजी से संक्रमित हो रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Apr 2021 9:40:32

बॉलिवुड में कहर बरपा रहा कोरोना, एक हफ्ते में ये सिलेब्रिटीज हुए संक्रमित

भारत में कोरोना की दूसरी लहर पहली बार से बहुत तेज है और लोग इससे तेजी से संक्रमित हो रहे है। कोविड-19 प्रोटोकॉल अपनाने के बावजूद बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के बहुत सारे सिलेब्रिटीज तेजी से संक्रमित हो रहे है। यह लिस्ट लगातार लंबी ही होती जा रही है। हाल में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से लेकर गोविंदा (Govinda) तक कई बॉलिवुड सिलेब्स कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

4 अप्रैल को अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फैन्स को जानकारी दी कि उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। अक्षय ने खुद को घर में क्वॉरेंटीन कर रखा था। मगर एहतियातन 5 अप्रैल को वह पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। अक्षय ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही वह ठीक होकर वापस एक्शन में लौटेंगे। इतना ही नहीं अक्षय की फिल्म ‘राम सेतु’ के 45 जूनियर आर्टिस्ट भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

रविवार 4 अप्रैल को ही गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गोविंदा में कोरोना वायरस के हल्के लक्षण भी पाए गए हैं और उन्होंने खुद को होम क्वॉरेंटीन करते हुए खुद के संपर्क में आए लोगों को जल्द से जल्द कोविड टेस्ट कराने की सलाह दी है। इसके अलावा विकी कौशल और भूमि पेडनेकर भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

इसके बाद सोमवार 5 अप्रैल को खबर आई कि ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए गए ऐक्टर एजाज खान भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद एजाज खान को हिरासत से हॉस्पिटल में भेज दिया गया है। एजाज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आए एनसीबी के सभी अधिकारियों का भी कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने भी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करके बताया, 'उन्हें लक्षण हैं और उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। मैं डॉक्टर के द्वारा बताए गए प्रोटोकॉल को फॉलो कर रही हूं। अगर आप मेरे कॉन्टैक्ट में आए हैं तो प्लीज तुरंत अपना टेस्ट करवा लें। मैं भाप, विटामिन सी और खाना खा रही हूं साथ ही अपना मूड खुश रख रही हूं। कृपया करके इस परिस्थिति को हल्के में ना लें। मैंने भी सारी सावधानियां बरती थी फिर भी मैं इस वायरस की चपेट में आ गई। मास्क पहनें, अपने हाथों को धोते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।'

इससे पहले पिछले हफ्ते में आमिर खान, बप्पी लहरी, आलिया भट्ट, फातिमा सना शेख, कार्तिक आर्यन, परेश रावल, रणबीर कपूर, आदित्य नारायण, मिलिंद सोमन, सतीश कौशिक, संजय लीला भंसाली जैसे कई सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

केवल फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री में भी शुभांगी अत्रे, रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, कनिका मान और कांची सिंह जैसे सितारे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से ज्यादातर ऐक्टर्स ने खुद को होम क्वॉरेटीन कर आइसोलेशन में रखा है।

वीकेंड पर नहीं होगी शूटिंग

उधर, महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने वीकेंड पर पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है, इसलिए उस दौरान किसी भी सीरियल की शूटिंग नहीं होगी। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोड्यूसर और एक्टर जेडी मजीठिया ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से 4 अप्रैल को हुई मीटिंग के बाद वीकेंड पर शूटिंग नहीं करने की बात कही है। मजीठिया ने बताया कि इस हफ्ते वे अच्छे से चीजों को मॉनिटर करेंगे और अगर कोई समस्या सामने आती है तो जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार से संपर्क करेंगे। बताते चलें कि मजीठिया इंडियन फिल्म्स एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर काउंसिल के चेयरमैन हैं।

महाराष्ट्र में मिले 47 हजार से ज्यादा मरीज

महाराष्ट्र में सोमवार को 47,288 नए मरीज मिले। 26,252 मरीज ठीक हुए और 155 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 30.57 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 25 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं, जबकि 56,033 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 4.51 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका