बॉलीवुड में रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली के बाद अब मनोज बाजपेयी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। बाजपेयी ने खुद को घर पर क्वारंटीन किया है। एक्टर की टीम की ओर से आधिकारिक जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि मनोज बाजपेयी अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कोरोना वायरस का शिकार होना पड़ा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।
Actor Manoj Bajpayee has tested positive for #COVID19 & is in self-quarantine at his home, his team releases a statement.
— ANI (@ANI) March 12, 2021
(File photo) pic.twitter.com/epldw2hJKu














