न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुशखबरी! राजस्थान सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 5वें और 6ठे वेतनमान वालों का DA 11% और 6% बढ़ा

राजस्थान सरकार ने 5वें और 6ठे वेतनमान के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। DA में क्रमशः 11% और 6% की बढ़ोतरी की गई है। यह फैसला 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा और हजारों पेंशनधारियों को मिलेगा लाभ।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 24 May 2025 8:26:22

खुशखबरी! राजस्थान सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 5वें और 6ठे वेतनमान वालों का DA 11% और 6% बढ़ा

जयपुर: वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने राज्य के हजारों कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक बार फिर बड़ी राहत दी है। बढ़ती महंगाई के दौर में जहां आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ रहा है, वहीं सरकार ने राहत देते हुए कर्मचारियों और पेंशनधारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी उन कर्मचारियों पर लागू होगी जो 5वें और 6ठे वेतनमान के अंतर्गत आते हैं।

1 अप्रैल को हुई थी पहली घोषणा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत में 1 अप्रैल को 2% डीए बढ़ाने की घोषणा की थी, जो 1 जनवरी 2025 से प्रभावी हुई थी। उस समय सातवें वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों को लाभ दिया गया था। लेकिन अब सरकार ने 5वें और 6ठे वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों के लिए भी डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

5वें वेतनमान में 11% और 6ठे वेतनमान में 6% की बढ़ोतरी

राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से 5वें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 455% से बढ़ाकर 466% कर दिया गया है, यानी कुल 11% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 6ठे वेतनमान के तहत कर्मचारियों के DA में 6% की वृद्धि हुई है, जिससे यह 246% से बढ़कर 252% हो गया है।

यह निर्णय उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी द्वारा वित्त विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद लिया गया। सरकार का यह फैसला राज्यभर के हजारों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत और आर्थिक सहयोग के रूप में देखा जा रहा है।

सरकार के इस फैसले के बाद विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने प्रसन्नता जताई है। अखिल राजस्थान कर्मचारी एकीकृत महासंघ, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ सहित कई संगठनों ने इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से डीए बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे और सरकार ने इस मांग को स्वीकार कर एक सकारात्मक संदेश दिया है। संगठनों ने मुख्यमंत्री और सरकार का आभार व्यक्त किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?