न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बिग बॉस’ की आवाज को 2 साल से इसलिए मिल रही धमकियां, विजय विक्रम सिंह ने बयां किया अपना दर्द

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला ‘बिग बॉस’ कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इसका कॉन्सेप्ट और फॉर्मेट लोगों को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Dec 2023 3:09:46

‘बिग बॉस’ की आवाज को 2 साल से इसलिए मिल रही धमकियां, विजय विक्रम सिंह ने बयां किया अपना दर्द

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला ‘बिग बॉस’ कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इसका कॉन्सेप्ट और फॉर्मेट लोगों को बहुत पसंद आता है। इसमें हिस्सा लेने वाले अधिकतर कंटेस्टेंट पहले से ही किसी न किसी कारण से चर्चाओं में होते हैं या फिर उनका विवादों से नाता होता है। ऐसे लोगों को विजेता बनने के लिए करीब 4 महीने तक एक बंद घर में चुनौती पेश करनी पड़ती है। ऐसे में अलग-अलग बैकग्राउंड के लोगों का साथ-साथ रहना काफी दिलचस्प होता है।

इस शो का मुख्य आकर्षण है ‘बिग बॉस’ की आवाज। उनके बोलने के अंदाज का हर कोई दीवाना है। ये आवाज है शो के नरेटर विजय विक्रम सिंह की। अब विजय भी सुर्खियों में आ गए हैं। वॉइस ओवर आर्टिस्ट विजय ने हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में प्रोफेशनल से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ तक के कई खुलासे किए। विजय ने कहा कि एक पॉपुलर कंटेस्टेट के एलिमिनेट होने के बाद से मुझे पिछले 2 साल से धमकियां मिल रही हैं।

लोग मुझे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करते हैं और गालियां देते हैं। ऐसा लोग उस वक्त करते हैं जब शो से कोई स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट या उनका पसंदीदा खिलाड़ी बाहर हो जाता है। कंटेस्टेंट के एलिमिनेट होते ही लोग मुझे गालियां देना शुरू कर देते हैं। यही नहीं लोग जान से मारने की धमकी भी देते हैं।

bigg boss,narrator vijay vikram singh,bigg boss 17,bb-17,vijay vikram singh,Salman Khan,vijay bb 17,bigg boss house,contestant elimination

मुझे भी नहीं पता की बिग बॉस की दूसरी आवाज कौन है : विजय

विजय ने आगे कहा कि मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि बिग बॉस में दो आवाजें हैं लेकिन इस बात पर कोई यकीन करने को तैयार ही नहीं होता है। शो में मैं वो आवाज हूं जो सिर्फ ऑडियंस के साथ बातचीत करती है। कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत करने वाली आवाज एक अलग आवाज है। मैं शो में नरेटर की आवाज हूं और कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन वोटिंग के आधार पर होता है। इसमें हमारा कोई रोल नहीं होता है।

विजय ने ये भी बताया कि कई बार तो मेरे परिवार को भी इस मामले में घसीट लिया जाता है। घरवालों को धमकी दी जाती है। मुझे भी नहीं पता की बिग बॉस की दूसरी आवाज कौन है? वो एक इंसान है या कोई मशीन, लेकिन अगर वो पर्सन भी हैं तो भी मैं बस अपनी जॉब कर रहा हूं बस।

उल्लेखनीय है कि ‘बिग बॉस’ के अधिकतर सीजन सुपरस्टार सलमान खान ने होस्ट किए हैं। सलमान के साथ ही विजय की आवाज भी बहुत लोकप्रिय है। अक्सर लोग उनके अंदाज में बोलते दिखते हैं। दूरदर्शन के लोकप्रिय धार्मिक सीरियल महाभारत में हरीश भिमानी की आवाज भी काफी पॉपुलर हुई थी। हरीश खुद को ‘समय’ (Time) बताते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे