न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : आलिया के साथ झूमेंगे और केक काटेंगे सलमान, TMKOC : भव्य के साथ रिश्ते पर खुलकर बोलीं निधि

सुपरस्टार सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में इस वीकेंड साउथ के सुपर स्टार जूनियर एनटीआर, राम चरण और एक्ट्रेस आलिया भट्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Dec 2021 7:22:39

BB-15 : आलिया के साथ झूमेंगे और केक काटेंगे सलमान, TMKOC : भव्य के साथ रिश्ते पर खुलकर बोलीं निधि

सुपरस्टार सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में इस वीकेंड साउथ के सुपर स्टार जूनियर एनटीआर, राम चरण और एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिल्म आरआरआर का प्रमोशन के लिए पहुंच रहे हैं। कलर्स टीवी ने इंस्टाग्राम पर शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। साउथ के दोनों स्टार ने सलमान के साथ जमकर मस्ती की। इन तीनों के साथ सलमान मिलकर नाचो गाने के शानदार हुक स्टेप दोहराते हैं। तभी सलमान बीच में रुक जाते हैं और मस्ती में रोते हुए कहते हैं, रुक जाओ..अब नहीं… सलमान, आलिया से कहते हैं मैं तुमसे प्रॉमिस करता हूं कि एक दिन मैं भी इन दोनों की तरह तुम्हें नाच के दिखाऊंगा, लेकिन जूनियर एनटीआर कहते हैं कि सर एक दिन नहीं आपको आज ही करना है।

फिर तीनों मिलकर सलमान को हुक स्टेप सिखाते हैं, जिसके बाद सलमान बड़ी आसानी से नाचते हुए दिखते हैं। आलिया ने सलमान के लिए एक बर्थडे सॉन्ग भी गाया। सभी ने जहां उनके कई गानों पर डांस किया वहीं सलमान ने आरआरआर की टीम के साथ बर्थडे केक कट किया। सलमान का जन्मदिन 27 दिसंबर को है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर की बात करें तो ये बहुत महंगी है। ये तमिल-तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, कन्नड़, मलयालम भाषा में 7 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

bigg boss-15,Salman Khan,bhavya gandhi,nidhi bhanushali,alia bhatt,taarak mehta ka ooltah chashma,bollywood news in hindi

तारक…में भव्य ने टप्पू और निधि ने सोनू का रोल किया था

सब टीवी के चर्चित कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (टीएमकेओसी) में हर किरदार दमदार है। सभी पात्र लोगों से दिल से कनेक्ट हो गए हैं। ऐसे में इनसे जुड़ी हर बात फैंस में उत्सुकता बढ़ाती है। सोनू और टप्पू भी शो के दो अहम किरदार हैं। इन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। पूर्व में सोनू का रोल निधि भानुशाली तथा टप्पू का किरदार भव्य गांधी निभा रहे थे। ये भी काफी लोकप्रिय हुए। अब खबरें आ रही हैं कि जब भव्य और निधि शो का हिस्सा थे तब एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हाल ही में निधि ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की है।

निधि ने कहा कि हमारा कम्यूनिकेशन टूट गया था। लेकिन मुझे मौका मिला उसके पास वापस जाने का और उसका फ्रेंड बनने का। वो मेरा दोस्त है और दोस्त से ज्यादा भी काफी कुछ है। वो मेरा बेस्ट फ्रेंड है, मेरा पार्टनर है कई तरह से। वैसे मैंने काफी समय पहले शो देखना बंद कर दिया था। मैं जब शो का हिस्सा थीं, तब भी इसे बार-बार नहीं देखती थीं। निधि ने इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से किनारा किया हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो