न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona : भारती को भी चुकानी पड़ रही बड़ी कीमत, कपिल के शो में 50% और डांस दीवाने में 70% फीस कटौती!

कोरोनावायरस के कारण फैली वैश्विक महामारी कोविड-19 ने आम हो या खास सबके जीवन पर असर डाला है। टीवी इंडस्ट्री पर भी इसकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 Jul 2021 8:13:27

Corona : भारती को भी चुकानी पड़ रही बड़ी कीमत, कपिल के शो में 50% और डांस दीवाने में 70% फीस कटौती!

कोरोनावायरस के कारण फैली वैश्विक महामारी कोविड-19 ने आम हो या खास सबके जीवन पर असर डाला है। टीवी इंडस्ट्री पर भी इसकी जबरदस्त मार पड़ी है। एक तो काम ही शुरू नहीं हो रहा और अगर हो भी रहा है तो उसमें कई तरह के ‘समझौते’ करने पड़ रहे हैं। कलाकारों को जो पहले मेहनताना मिलता था वह बहुत कम हो गया है।

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह भी कुछ ऐसे ही अनुभव से गुजर रही हैं। भारती एक बार फिर से 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आने वाली हैं। इसके लिए वे बेहद खुश हैं लेकिन एक बात से परेशान भी हैं। दरअसल मेकर्स ने नए सीजन के लिए भारती की फीस में भारी कटौती कर दी है। उनकी 50 प्रतिशत फीस काटी गई है। भारती फिलहाल डांस दीवाने 3 होस्ट कर रही हैं। खबरें हैं कि इसमें भी उनकी 70 फीसदी फीस कम की गई है। भारती ने ईटाइम्स से इस बारे में बात की है।

भारती ने खुद इंटरव्यू में जाहिर की पीड़ा

भारती ने बताया कि सबको पे-कट झेलना पड़ा है और मैं भी इसकी अपवाद नहीं हूं। मैंने काफी नेगोशिएशन किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कोरोना के कारण देश में इतना कुछ हुआ है। टीवी और शो को स्पोन्सर्स नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में चैनल्स पैसे कहां से लाएंगे? हर कोई अपने पैरों पर दोबारा खड़े होने की कोशिश कर रहा है। एक बार सब सही हो जाएगा तो फिर सब दोबारा से पटरी पर आ जाएगा और फीस दोबारा बढ़ा दी जाएगी।

इतने साल से हम एक चैनल के लिए काम कर रहे हैं और जब वे हमारी सारी बातें मानते हैं तो अब जब उन्हें मदद की जरूरत पड़ी है तो मुझे नहीं लगता कि किसी भी आर्टिस्ट ने मना किया होगा। एक बार हमें अच्छी रेटिंग मिलने लगेंगी तो स्पोंसर भी अपने आप वापस आ जाएंगे और हमारी फीस बढ़ जाएगी।

‘सेट पर जो तकनीशियन हैं, उनके पैसे कट नहीं करने चाहिए’

मैं जानती हूं सबके पैसे कम हुए लेकिन मुझे लगता है कि सेट पर जो तकनीशियन हैं, उनके पैसे कट नहीं करने चाहिए। हम सब साथ काम कर रहे हैं और सब इस परिस्थिति से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। एक समय ऐसा भी था जब सब कुछ बंद हो गया था और हम घर में बैठे हुए थे। हम यही सोच रहे थे कि काम कब शुरू होगा और कोई कम प्राइस देगा तो उसमें भी काम कर लेंगे क्योंकि लोगों को अपने घर चलाने हैं। हम द कपिल शर्मा शो के जरिये सात महीने बाद वापस लौट रहे हैं। ऐसे महामारी के दौर में कॉमेडी शो जरूर आने चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर