Magic with mass & a world beyond imagination! #AA22
Teaming up with @Atlee_dir garu for something truly spectacular with the unparalleled support of @sunpictures pic.twitter.com/mTK01BVpfसाल 2018 में आई हिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है ‘रेड 2’
अभिनेता अजय देवगन की मच अवेटेड मूवी ‘रेड 2’ का ट्रेलर आज मंगलवार (8 अप्रैल) को रिलीज कर दिया गया। यह आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। 'रेड 2' की कहानी आयकर विभाग की छापेमारी पर आधारित है। अजय IRS ऑफिसर अमय पटनायक बनकर लौट रहे हैं। फिल्म में अजय का सामना एक्टर रितेश देशमुख से होगा। रितेश नेता दादा भाई की भूमिका में नजर आएंगे। इसमें अजय की जोड़ी पहली बार एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ बनी है।
वाणी, अजय की पत्नी का रोल प्ले करेंगी। बता दें 'रेड 2' साल 2018 में आई फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। इसमें 1980 के दशक में सरदार इंदर सिंह के घर पर पड़े IT विभाग की रेड की सच्ची कहानी दिखाई गई थी। फिल्म में अजय के साथ एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज, सौरभ शुक्ला और सानंद वर्मा की अहम भूमिका थी। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता थे। यह फिल्म 40 करोड़ रुपए में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 153.62 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म का मजा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर लिया जा सकता है।
अजय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म दिवाली पर रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ थी। यूं तो फिल्म हिट रही लेकिन उसी समय कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के भी रिलीज होने से उसे कमाई में नुकसान उठाना पड़ा। अजय को बॉलीवुड में तीन दशक से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन वे आज भी उतने ही एक्टिव नजर आते हैं। फिल्ममेकर्स और फैंस की नजरों में उनकी काफी डिमांड है।













