न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

GST कलेक्शन में नया रिकॉर्ड, अप्रैल में सरकार की हुई 2.37 लाख करोड़ की कमाई

भारत सरकार ने अप्रैल 2025 में ₹2.37 लाख करोड़ की जीएसटी कमाई के साथ नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। यह पिछले साल की तुलना में 12.6% की वृद्धि दर्शाता है, जो अप्रत्यक्ष कर संग्रह में शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है। भारत की रिकॉर्ड जीएसटी राजस्व के बारे में अधिक जानें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 01 May 2025 4:43:39

GST कलेक्शन में नया रिकॉर्ड, अप्रैल में सरकार की हुई 2.37 लाख करोड़ की कमाई

सरकार का GST कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा है, और वित्त वर्ष 2026 के पहले महीने में ही एक नया रिकॉर्ड कायम किया गया है। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले सरकार के कलेक्शन में 12 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है। जानकारों के मुताबिक, जीएसटी कलेक्शन में इजाफे की मुख्य वजह सरकार द्वारा टैक्स रोकने और नियमों को सरल बनाने की नीति है। आने वाले समय में इस कलेक्शन में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वित्त वर्ष 2026 के लिए सरकार ने इनडायरेक्ट टैक्स कलेक्शन का लक्ष्य 17 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रखा है, जिसमें करीब पौने 12 लाख करोड़ रुपए का टारगेट जीएसटी कलेक्शन का है। आइए जानते हैं कि अप्रैल महीने में जीएसटी कलेक्शन कितना रहा।

GST कलेक्शन का नया रिकॉर्ड

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में भारत का जीएसटी कलेक्शन 12.6 फीसदी बढ़कर 2.37 लाख करोड़ रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। पिछले महीने मार्च में भारत का इनडायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 9.9 फीसदी सालाना वृद्धि के साथ 1.96 लाख करोड़ रुपए था। अप्रैल 2024 में जीएसटी कलेक्शन 2.10 लाख करोड़ रुपए था, जो 1 जुलाई 2017 को इनडायरेक्ट टैक्स व्यवस्था के लागू होने के बाद से दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन था। घरेलू ट्रांजेक्शन से जीएसटी रेवेन्यू 10.7 फीसदी बढ़कर लगभग 1.9 लाख करोड़ रुपए हो गया, जबकि इंपोर्टेड वस्तुओं से रेवेन्यू 20.8 फीसदी बढ़कर 46,913 करोड़ रुपए हो गया। अप्रैल के दौरान जारी रिफंड 48.3 फीसदी बढ़कर 27,341 करोड़ रुपए हो गया।

चार महीनों में कितना कलेक्शन

इससे पहले, फरवरी में घरेलू सोर्स से दोहरे अंकों में कलेक्शन की वजह से जीएसटी टैक्स कलेक्शन 9.1 फीसदी बढ़कर 1,83,646 करोड़ रुपए हो गया था। जनवरी में जीएसटी कलेक्शन 1.96 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 12.3 फीसदी अधिक था। इसका मतलब यह है कि मौजूदा साल में अब तक जीएसटी कलेक्शन 8.13 लाख करोड़ रुपए हो गया है। दिसंबर में जीएसटी संग्रह 1.77 लाख करोड़ रुपए रहा, जो साल दर साल 7.3% की वृद्धि दर्शाता है। नवंबर में जीएसटी कलेक्शन में 8.5% की वृद्धि हुई थी, जो त्योहारी सीजन के बाद खपत में कमी के कारण मंद पड़ी थी।

सरकार ने बजट में क्या लगाया अनुमान

बजट में सरकार ने वित्त वर्ष के लिए जीएसटी राजस्व में 11 फीसदी की वृद्धि का अनुमान लगाया है, जिसमें केंद्रीय जीएसटी और क्षतिपूर्ति उपकर सहित 11.78 लाख करोड़ रुपए का कलेक्शन होने का अनुमान है। बजट के आंकड़ों के अनुसार, सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 में कुल इनडायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 17,35,100 करोड़ रुपए रहने का अनुमान जताया है। इसमें से सरकार ने जीएसटी से 11,78,000 करोड़ रुपए जुटाने का अनुमान लगाया है। कुल जीएसटी रेवेन्यू में से 86 फीसदी सीजीएसटी (10,10,890 करोड़ रुपए) और 14 फीसदी जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर (1,67,110 करोड़ रुपए) से आने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं