न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हर आतंकवादी को चुन-चुन कर मारा जाएगा...: गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के भारत के संकल्प को दोहराया और कहा कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। उन्होंने बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा के सम्मान में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में यह बात कही, जिसमें उन्होंने आतंकवादियों को चुन-चुनकर जवाब देने का भरोसा दिलाया और कहा कि यह लड़ाई आतंकवाद के खात्मे तक जारी रहेगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 01 May 2025 6:54:45

 हर आतंकवादी को चुन-चुन कर मारा जाएगा...: गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम में कहा कि आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आतंकी गतिविधियों में शामिल हर आतंकवादी को चुन-चुन कर मारा जाएगा। आतंकवाद के खिलाफ सरकार की जीरो टॉरेंस नीति पर जोर देते हुए शाह ने कहा कि हम इस लड़ाई को आतंकवाद के खात्मे तक जारी रखेंगे। हमला करने वाले आतंकियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

दरअसल, दिल्ली में बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा की विरासत को सम्मानित करने के लिए आयोजित सड़क और प्रतिमा के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित किया।

शाह ने कहा, 'यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे कैलाश कॉलोनी में बोडोफा की प्रतिमा का अनावरण और सड़क का उद्घाटन करने का अवसर मिला है। यह प्रतिमा न केवल बोडो समुदाय के लिए, बल्कि उन सभी छोटी जनजातियों के लिए भी महत्वपूर्ण है जिन्होंने अपनी भाषा, संस्कृति और विकास के लिए संघर्ष किया। बोडोफा की मूर्ति इन सभी छोटे जनजातियों का सम्मान बढ़ाती है।'

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं होगी: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज मैं जनता से यह कहना चाहता हूं कि हम 90 के दशक से कश्मीर में आतंकवाद फैलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती से काम कर रहे हैं। आज आतंकवादियों को यह नहीं सोचना चाहिए कि उन्होंने हमारे नागरिकों की जान लेकर लड़ाई जीत ली है। मैं आतंक फैलाने वालों से कहना चाहता हूं कि यह लड़ाई खत्म नहीं हुई है। हर आतंकवादी को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

चुन-चुन कर दिया जाएगा जवाब: शाह

कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि आतंकी गतिविधियों में शामिल हर व्यक्ति को चुन-चुन कर जवाब मिलेगा। यह नरेंद्र मोदी सरकार है, और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस देश के हर इंच से आतंकवाद को उखाड़ फेंकना हमारा संकल्प है, और इसे हम पूरी तरह से पूरा करेंगे।

भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तनाव बढ़ गया है। भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "किसी भी कीमत पर आतंकवाद को छोड़ने का कोई सवाल नहीं है। किसी भी आतंकी को बख्शा नहीं जाएगा। हमारी सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं