न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Raid 2 BO Collection Day 1: नई-पूरानी इन 6 फिल्मों के साथ 'रेड 2' की टक्कर, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, कमाए इतने करोड़

अजय देवगन की 2018 में आई सुपरहिट फिल्म 'रेड' का सेकेंड पार्ट 'रेड 2' आज 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। कई फिल्मों से टक्कर के बावजूद, इसने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की है। फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में जानें और जानिए कैसे 'रेड 2' इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक बनकर उभरी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 01 May 2025 4:24:36

Raid 2 BO Collection Day 1: नई-पूरानी इन 6 फिल्मों के साथ 'रेड 2' की टक्कर, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, कमाए इतने करोड़

अजय देवगन की 2018 में आई सुपरहिट फिल्म 'रेड' का दूसरा पार्ट, 'रेड 2', आज 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। इस बार, अजय देवगन अपने किरदार अमय पटनायक के रूप में फिर से सिनेमाघरों में अपनी पूरी टीम के साथ छापा मारने आ गए हैं। हालांकि, इस बार फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक नहीं बल्कि कई बड़ी फिल्मों से टक्कर मिल रही है।

आज ही साउथ की दो फिल्मों—'हिट: द थर्ड केस' और 'रेट्रो' के साथ-साथ संजय दत्त की 'द भूतनी' और हॉलीवुड की 'थंडरबोल्ट्स' भी रिलीज हुई हैं। इसके अलावा, 'जाट' और 'केसरी 2' पहले से ही सिनेमाघरों में हैं। इस प्रकार, 'रेड 2' को अलग-अलग इंडस्ट्री की कुल छह फिल्मों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की है।

रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:

बॉक्स ऑफिस से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, सैक्निल्क वेबसाइट के अनुसार, 'रेड 2' ने पहले दिन यानी 1 मई को 4:05 बजे तक 9.77 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं और इसमें और इजाफा हो सकता है।

रेड 2 बनी 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर:

इस साल रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों में से ज्यादातर का कलेक्शन निराशाजनक रहा है। कुछ ही फिल्में थीं जिन्होंने ठीक-ठाक कलेक्शन किया, जिनमें विक्की कौशल की 'छावा' पहले स्थान पर रही, जिसने 31 करोड़ की ओपनिंग ली। दूसरे नंबर पर सिकंदर रही, जिसने 26 करोड़ की ओपनिंग की। वहीं, 'स्काई फोर्स' तीसरे नंबर पर रही, जिसने 12.25 करोड़ की कमाई की।

अब 'रेड 2' ने सनी देओल की 'जाट' और अक्षय कुमार की 'केसरी 2' के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ने की तैयारी की है। हालांकि, फाइनल आंकड़े आने के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म इसमें सफल हो पाई है या नहीं।

रेड 2 के बारे में:

'रेड 2' का डायरेक्शन राजकुमार गुप्ता ने किया है, जिन्होंने पहले पार्ट को भी निर्देशित किया था। फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि रितेश देशमुख नेगेटिव किरदार में हैं। वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला और अमित स्याल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'रेड 2' का बजट लगभग 40 करोड़ रुपये है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी