#AkshayKumar𓃵 #KesariChapter2 pic.twitter.com/s17pr0U7yp
— Diksha Sharma (@DikshaS17150327) April 3, 2025<अक्षय, सुनील और परेश की फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं फैंस
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल जैसे स्टार से सजी कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ के दूसरे सीक्वल को लेकर लंबे समय से खबरें चल रही हैं। इस फिल्म के पहले सीक्वल ‘फिर हेरा फेरी’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। अब दर्शक ‘हेरा फेरी 3’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इसे लेकर एक बड़ी अपडेट मिली है, जो फैंस का एक्साइटमेंड बढ़ा देगी। इस साल की शुरुआत में यह कंफर्म हो गया था कि निर्माता प्रियदर्शन तीसरे पार्ट का डायरेक्शन करेंगे।
अब प्रियदर्शन ने बताया है कि वे अगले साल ‘हेरा फेरी 3’ की स्क्रिप्ट लिखना शुरू करेंगे। हालांकि दूसरी ओर, अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म के लीड कलाकार अक्षय, सुनील और परेश की तिकड़ी के साथ बुधवार (2 अप्रैल) को सीन भी शूट किया गया। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि हां यह सच है। पहला सीन वास्तव में कल अक्षय, सुनील और परेश के साथ शूट किया गया, जो अपने आइकॉनिक किरदारों को वापस लाएंगे।
इससे पहले कुछ समय पहले अक्षय ने हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2024 में इस फिल्म के बारे में बात की थी। बता दें कि ‘हेरा फेरी’ साल 2000 और ‘फिर हेरा फेरी’ साल 2006 में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्में कॉमेडी से भरपूर थी और दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गए थे।













