न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PTET 2025 आवेदन की अन्तिम तिथि में 10 दिन की बढ़ोतरी, 17 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

राजस्थान PTET 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर अब 17 अप्रैल कर दी गई है। यह परीक्षा दो वर्षीय बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। इच्छुक अभ्यर्थी ptetvmoukota2025.in पर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 15 जून को प्रस्तावित है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 12:01:20

PTET 2025 आवेदन की अन्तिम तिथि में 10 दिन की बढ़ोतरी, 17 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

जयपुर। PTET 2025 दो वर्षीय बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली Pre-Teacher Education Test (PTET) 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 7 अप्रैल 2025 थी। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से होने वाली PTET 2025 के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि में 10 दिन की बढ़ोतरी की गई है। अब 17 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

इ्स परीक्षा के जरिये दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा समन्वयक डॉ. आलोक चौहान ने बताया कि अभी तक लगभग 1.50 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला समन्वयक नियुक्त किए जा चुके हैं।

जो उम्मीदवार अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। राज्य सरकार के निर्देशानुसार, चार वर्षीय बीए-बीएड और बीएससी-बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित रखा गया है। वर्तमान में केवल दो वर्षीय बीएड कार्यक्रम के लिए ही फॉर्म स्वीकार किए जा रहे हैं।

गौरतलब है राज्य सरकार ने 5 मार्च 2025 से इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। आवदेन की अन्तिम तिथि पहले सोमवार 7 अप्रैल रात 12 बजे तक थी, अब 17 अप्रैल रात 12 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। फिलहाल परीक्षा अपने तय समय व तिथि 15 जून को राज्य भर में आयोजित की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से UG या PGमें न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए। आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, दिव्यांगजन, विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएं- केवल राजस्थान निवासी) के लिए न्यूनतम 45% अंक होने चाहिए। न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी।

Rajasthan PTET 2025 के लिए आवेदन के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रूपये देने होंगे।

एग्जाम पैटर्न

Rajasthan PTET परीक्षा में कुल 200 MCQ प्रश्न होंगे, जो चार खंडों में विभाजित होंगे। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। सिलेबस की बात करें तो इसमें मेंटल एबिलिटी, टीचिंग एटीट्यूड और एप्टीट्यूड, सामान्य ज्ञान और भाषा दक्षता से सवाल पूछे जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी