Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मशहूर म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने छोड़ा Indian Idol, वीडियो पोस्ट कर बताई वजह, सेलेब्स ने दी ऐसी रिएक्शन

म्यूजिक कंपोजर व सिंगर विशाल ददलानी (51) मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वे कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 11:12:15

मशहूर म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने छोड़ा Indian Idol, वीडियो पोस्ट कर बताई वजह, सेलेब्स ने दी ऐसी रिएक्शन

म्यूजिक कंपोजर व सिंगर विशाल ददलानी (51) मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वे कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। विशाल ने कई फिल्मों के लिए शानदार संगीत देने के साथ कुछ लोकप्रिय गानों को भी अपनी आवाज से सजाया है। एक और कारण है जिससे वे लगातार सुर्खियों में बने रहे। दरअसल वे लंबे समय से सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल से जुड़े हुए हैं। हालांकि उन्होंने अचानक इस शो को अलविदा कह फैंस और सेलेब्स को चौंका दिया है। विशाल पिछले 6 सीजन से शो को जज कर रहे थे।

उन्हें शुरुआत के कुछ सीजन में सिंगर नेहा कक्कड़ और संगीतकार व गायक हिमेश रेशमिया के साथ शो जज करते हुए देखा गया था। हाल ही खत्म हुए इंडियन आइडल के 15वें सीजन में सिंगर श्रेया घोषाल और रैपर बादशाह उनके को-जज थे। उन्होंने सभी साथियों को अलविदा कहते हुए वीडियो के साथ एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने बताया है कि अब वो इंडियन आइडल को जज करते नहीं दिखेंगे। ये उनका लास्ट सीजन था।

विशाल ने इंडियन आइडल 15 से अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अलविदा यारों, 6 सीजन में जितना मजा किया, उससे भी ज्यादा याद आएगी। मेरे पास बस इतना ही है दोस्तों! लगातार छह सीजन के बाद, आज रात इंडियन आइडल में जज के तौर पर मेरा आखिरी एपिसोड है। मुझे उम्मीद है कि शो को मेरी उतनी ही याद आएगी जितनी मुझे इसकी याद आएगी। मैं इंडियन आइडल सिर्फ इसलिए छोड़ रहा हूं क्योंकि मुझे मेरा समय वापस चाहिए। मैं हर साल 6 महीने के लिए मुंबई में नहीं रह सकता।

श्रेया, बादशाह, आदि, आराधना, चित्रा, आनंद जी, सोनल, प्रतिभा, साहिल, सलोनी, मुस्कान, अभिशा, पूरी प्रोडक्शन टीम, विलास, कौशिक (पिंकी), और सभी को-जज, सिंगर्स और म्यूजिशियन इतने सालों से आपका शुक्रिया! यह वाकई घर जैसा है। वह मंच सच्चा प्यार है! म्यूजिक बनाने, कॉन्सर्ट करने और लगभग कभी मेकअप न करने का समय आ गया है! जय हो!” विशाल ने साफ कर दिया है कि अब वे वापस म्यूजिक बनाने और कॉन्सर्ट करेंगे।

विशाल ददलानी के फैसले से इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण और बादशाह हुए भावुक

विशाल की इस पोस्ट पर उन्हें चाहने वाले प्रशंसको के साथ कई सेलिब्रिटीज ने भी रिएक्शन दी है। एक्ट्रेस अदा खान ने रोने की इमोजी शेयर की है। शो के कई सीजन होस्ट कर चुके सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने लिखा, “एक युग का अंत। इंडियन आइडल आपके बिना कभी भी वैसा नहीं रहेगा, बड़े भाई। साथ में बिताए सभी बेहतरीन पलों के लिए आभारी हूं।” बादशाह ने लिखा, “जाने नहीं, देंगे तुम्हें।”

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी एक्ट्रेस हेजल कीच ने लिखा, “आपने "ऑल डॉग्स गो टू हेवन" ऑडियो क्लिप का इस्तेमाल किया। (यह मेरी पसंदीदा एनिमेटेड फिल्मों में से एक थी) यह पोस्ट वाकई दिल तोड़ने वाली है, मेरी मां आपको अब टीवी पर देखकर इमोशनल नहीं होंगी।” बता दें कि विशाल ने शेखर के साथ ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘बैंग बैंग’ और ‘वॉर’ जैसी हिट फिल्मों का संगीत दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका