न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में बीती रात तेज रफ्तार कार का कहर, 3 की मौत, 7 घायल

जयपुर में तेज रफ्तार कार ने हिट एंड रन में मचाई तबाही, 3 की मौत और 5 घायल। एमआई रोड से नाहरगढ़ तक फैला हादसा, पुलिस जांच जारी।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 8:48:11

जयपुर में बीती रात तेज रफ्तार कार का कहर, 3 की मौत, 7 घायल

राजधानी जयपुर में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने तबाही मचा दी। हादसे की शुरुआत एमआई रोड से हुई और नाहरगढ़ रोड तक पहुंचते-पहुंचते यह जानलेवा साबित हुआ। कार ने पहले एमआई रोड पर कई वाहनों को टक्कर मारी, फिर नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के लंगर के बालाजी मोड़ के पास एक के बाद एक तीन अलग-अलग जगहों पर दुर्घटनाएं कीं। इस भयावह हादसे में कुल 8 लोग घायल हुए। यह हादसा 7 अप्रैल की रात 9:54 बजे हुआ था। इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें RJ14UJ6504 नंबर की सफेद अल्कजार कार तेज रफ्तार में राहगीरों और दोपहिया सवारों को रौंदती हुई नजर आ रही है। यह हादसा इतना भयानक था कि 50 वर्षीय ममता कंवर और 37 वर्षीय अवधेश पारीक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वीरेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों में मोनेश सोनी, जलालुद्दीन, दीपिका, विजय, जेबूनिशा और अंशिका शामिल हैं, जिनका इलाज एसएमएस अस्पताल में चल रहा है।

हिट एंड रन केस

एसएमएस थाना क्षेत्र में हुई भीषण दुर्घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि यह मामला एक हिट एंड रन का है। उपनिरीक्षक कन्हैयालाल के अनुसार, कार लगातार टक्कर मारते हुए आगे बढ़ रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह शेखावत ने जानकारी दी कि कार चालक ने पहले एमआई रोड पर कई वाहनों को टक्कर मारी और फिर तेजी से नाहरगढ़ रोड की ओर भागा। वहां लंगर के बालाजी मोड़ के पास उसने तीन अलग-अलग जगहों पर फिर से दुर्घटनाएं कीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें कार की बेकाबू रफ्तार और टक्कर के दृश्य साफ दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, जबकि घायलों का इलाज एसएमएस अस्पताल में चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी